रामायण ने रचा इतिहास, बनी 1000 करोड़ रुपये कमाने वाली तीसरी सबसे तेज भारतीय फिल्म

रणबीर कपूर और यश की फिल्म ‘रामायण’ ने रिलीज के आठवें दिन दुनिया भर में 1000 करोड़ रुपये का कलेक्शन पार कर नया रिकॉर्ड बना दिया है।

रामायण ने रचा इतिहास, बनी 1000 करोड़ रुपये कमाने वाली तीसरी सबसे तेज भारतीय फिल्म

साभार: एबीपी न्यूज़

मुंबई। अभिनेता रणबीर कपूर और सुपरस्टार यश के अभिनय से सजी बड़े बजट की फिल्म ‘रामायण’ ने बॉक्स ऑफिस पर एक नया मुकाम हासिल कर लिया है। रिलीज के आठवें दिन इस फिल्म ने दुनिया भर में 1 हजार करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार कर लिया है। इस ऐतिहासिक आंकड़े को छूने के साथ ही यह सिनेमा इतिहास में सबसे तेजी से 1,000 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने वाली तीसरी भारतीय फिल्म बन गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक, 5 नवंबर को देश-विदेश के सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म ‘रामायण’ ने पहले ही दिन से दर्शकों का दिल जीता। रिलीज के पहले हफ्ते यानी बुधवार 11 नवंबर तक फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 930 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया था। इसके बाद गुरुवार, 12 नवंबर को आठवें दिन फिल्म ने 1,000 करोड़ रुपये के क्लब में अपनी जगह पक्की कर ली।

आठवें दिन हासिल किया नया मुकाम

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने सातवें दिन भारत में 70.65 करोड़ रुपये और ओवरसीज में 25 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। सात दिनों के अंत तक इसका कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 934.55 करोड़ रुपये दर्ज किया गया था। गुरुवार को आठवें दिन रात 9:40 बजे तक फिल्म ने भारत में 44.62 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया।

गुरुवार की एडवांस बुकिंग से फिल्म ने भारत में 29 करोड़ रुपये और विदेशों से लगभग 14 करोड़ रुपये की कमाई दर्ज की थी। इसके बाद स्पॉट बुकिंग के आंकड़े जुड़ते ही फिल्म की कुल वैश्विक कमाई 1,000 करोड़ रुपये के आंकड़े को लांघ गई। यह रणबीर कपूर के करियर की भी पहली 1,000 करोड़ी फिल्म बन गई है।

यह भी देखें  देवरिया के बरहज में भारी मात्रा में कच्ची शराब और लहन बरामद

तीसरी सबसे तेज भारतीय फिल्म

वैश्विक स्तर पर सबसे तेजी से 1,000 करोड़ रुपये कमाने के मामले में ‘रामायण’ से आगे अब केवल दो ही भारतीय फिल्में हैं। इस सूची में पहले और दूसरे स्थान पर ‘पुष्पा 2’ और ‘धुरंधर 2’ का कब्जा है, जिन्होंने महज 7 दिनों के भीतर यह मुकाम हासिल किया था।

अब 8 दिनों में यह कारनामा करके ‘रामायण’ इस खास सूची में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। वहीं 10 दिनों में 1,000 करोड़ रुपये कमाने वाली फिल्म ‘बाहुबली 2’ चौथे स्थान पर और 16 दिनों के साथ ‘आरआरआर’ पांचवें पायदान पर आ गई है।

स्रोत: एबीपी न्यूज़

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!