बलात्कारियों को हैदराबाद पुलिस ने ठोक दिया

दिल्ली। हैदराबाद पुलिस को देश के कोने कोने से शाबासी मिल रही। बलात्कारियों को पुलिस ने ठोक दिया। हाल ही में हैदराबाद में पशु चिकित्सक के साथ रेप और जिंदा जलाने कर मारने के मामले में पकड़े गए चारों आरोपियों के एनकाउंटर में मारे जाने की खबर है।  रेप और हत्या के इस मामले से देश भर में लोग आक्रोशित थे और जगह जगह आरोपियों को तुरंत सजा देने की मांग पर अड़े हुए थे। ऐसे में तेलंगाना पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पुलिस आरोपियों को क्राइम सीन पर ले गई थी जहां उन्होंने भागने की कोशिश की तो पुलिस को एनकांउंटर करना पड़ा।

 गैंगरेप और बर्बरता से हत्या के मामले तेलंगाना सरकार ने बुधवार को आरोपियों के खिलाफ मुकदमे की सुनवाई के लिए महबूबनगर जिले में स्थित प्रथम अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत को विशेष अदालत (फास्ट ट्रैक कोर्ट) के रूप में नामित किया था। इस मामले में पुलिस ने सोमवार को अदालत में याचिका दाखिल करके आरोपियों की दस दिनों की हिरासत की मांग की थी। लगातार तीन दिनों तक अभियोजन पक्ष की दलीलें सुनने के बाद सात दिनों की पुलिस हिरासत दे दी गई थी।

पुलिस उन्हें घटनास्थल पर ले जा रही थी। पुलिस कस्टडी के दौरान बस से उतकरकर भागने की कोशिश में पुलिस ने किया ढेर।

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!