जयपुर : खुल गई नगर निगम चुनाव की वार्ड लॉटरी

जयपुर नगर निगम चुनाव में वार्डों की आरक्षण लॉटरी अभी कलेक्ट्रेट सभागार में निकाली गई।

फिलहाल जिला प्रशासन की ओर से केवल वार्डों के आरक्षण की लॉटरी ही निकाली गई है। महापौर के आरक्षण के लिए लॉटरी बाद में खोली जाएगी।

कलेक्टर और निर्वाचन अधिकारी जगरूप सिंह यादव की मौजूदगी में लॉटरी प्रक्रिया में प्रमुख राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि शामिल हुए। आरक्षण लॉटरी में शहर से सभी विधायक को भी बुलाया गया। लॉटरी राजस्थान नगर पालिका निर्वाचन नियम-1994 के प्रावधानों के अनुसार निकाली गई।

उल्लेखनीय है कि जयपुर नगर निगम में वार्डों का परिसीमन होने के बाद अब 150 वार्ड हो गए हैं और सभी वार्डों के लिए लॉटरी खोली गई है। इससे पहले जयपुर नगर निगम में 91 वार्ड थे।

ये है आपके वार्ड की स्थिति

एससी महिला के लिए आरक्षित वार्ड
वार्ड 117, 1, 18, 84, 113, 137

एसटी महिला के लिए आरक्षित वार्ड
वार्ड 74, 76

एससी पुरूष के लिए आरक्षित वार्ड
106 ,78 ,88 ,61, 96, 82, 95 ,62 ,85 ,30 , 81 ,75 ,89

एससी महिला:
117, 1, 18, 84, 113, 137

एसटी पुरूष के लिए आरक्षित वार्ड
79, 108, 80, 83

ओबीसी के लिए आरक्षित वार्ड
144, 26, 68, 35, 132, 100, 37, 25, 91, 44, 71, 122, 129, 10,128,138,112,115,147,58,114,7,43,40,34,3,60,136,124,42,117,87

महिला (सामान्य) के लिए आरक्षित वार्ड
वार्ड 59,52,69,104,5,33,41,20,77,133,116,29,143,24,9,90,110,111,23,2,99,120,121,130,22,11,27,123,97,141,38

ओबीसी महिला आरक्षित वार्ड
35, 42, 47, 17, 114, 60, 34, 91, 32, 132, 87

शेष 62 वार्ड सामान्य हैं इनपर किसी भी वर्ग का उम्मीदवार चुनाव लड़ सकता है।

About Author



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!