देवरिया में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) सम्मेलन

देवरिया:
देवरिया में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण ओडीएफ एस एवं एवं ओडीएफ प्लस का एक दिवसीय कार्यशाला मारवाड़ी अग्रसेन मारवाड़ी इंटर कॉलेज में संपन्न हुआ जिसमें हजार की संख्या में ग्राम प्रधान व सेक्रेटरी BDO तथा स्वच्छाग्रही उपस्थित थे ! यहाँ हर विभाग के अलग अलग स्टाल लगे थे, इस कार्यशाला में श्री विनोद कुमार मिश्र मुख्य वक्ता थे ।
यह दिन देवरिया के लिए स्मरणीय रहा ,हर बच्चे का अधिकार , प्यार देखभाल व शिक्षा सुरक्षा और उनके भविष्य पर प्रकाश डाला गया।
आनंद प्रकाश श्रीवास्तव जिला पंचायत अधिकारी, ए के मिश्रा उप जिला कृषि निदेशक, अमित किशोर जी जिला अधिकारी, डीडीओ मनरेगा व कुमार विक्रम यूनिसेफ अधिकारी ने स्वच्छ भारत के लिए सबकी भागीदारी सुनिश्चित की।
उन्होंने यह कहा कि ग्राम प्रधान सोशल ऑडिट कराने के बाद ही रुके हुए पैसे का उपयोग करेंगे जिस पैसे पर रोक है उसका उपयोग ना करें प्रधानों को निर्देश दिया गया कि केवल सड़क खड़ंजा न कराएं बल्कि आप लोग खेल के पार्क, सोख्ता का गड्ढा, हेल्थ पार्क आदि नरेगा से करवा सकते हैं ।
लगातार फागिंग की व छिड़काव का निर्देश भी दिए गए।
निकाय द्वारा पूरे जनपद में विद्यालय जांच करने पर फोर स्टार रैंकिंग के 4 विद्यालय ही पाए गए विद्यालय में बच्चों के हाइट के हिसाब से बेसिन बनवाने के निर्देश दिए गए और बच्चों के हिसाब से बाकी सुविधाओं को बनवाने के लिए बताया गया।
यह सारी जिम्मेदारी प्रधानों को दी गई जिला अधिकारी अमित किशोर जी ने ऑडिट का महत्व पी एफ एम एस की समस्या के बारे में भी बताया। श्री जन्मेजय कुमार यूनिसेफ ने कहा कि ग्राम प्रधान प्लस प्रधानमंत्री बीच में कोई नहीं है , इसके उपरांत उन्होंने ठोस तरल का कचरा प्रबंधन के बारे में भी बताया।

यह भी देखें  विधुत निगम की सबसे बड़ी बकाएदार बनी गोरखपुर पुलिस

पॉलिथीन से कैंसर और अस्थमा की बीमारी, कचरा से खाद बनाने की तरीका, शादी के दिन साफ-सफाई और शादी के बाद की साफ सफाई के बारे में ग्राम प्रधानों को बताया गया।
शिशुपाल सिंह जी अपर पुलिस अधीक्षक ने गांधी के विचार ,खुले में शौच करने की मनाही,शौचालय का प्रयोग, व प्लास्टिक प्रयोग पर पाबंदी , दिल्ली में प्रदूषण की चर्चा, पराली जलाने पर रोक ,भू जल संरक्षण पर चर्चा किया।
धीरेंद्र कुमार पुलिस अधीक्षक ने सारी योजनाएं ग्राम प्रधान से होकर ही प्रसारित होती हैं पर ज़ोर डाला । इन सब चीजों में ग्राम प्रधानों की भूमिका तय की गई और प्रधानों को जागरूक भी किया गया।
गांव में सुरक्षा समिति प्रधान द्वारा बनती है गवाह की सुरक्षा के लिए 112 पर पंजीकरण कराना है वरिष्ठ नागरिक सेल का यह डायल है उन्होंने बताया कि वरिष्ठ नागरिकों से अगर कोई कुछ कहता है तो एक ऐप है इस पर आप डाउनलोड करके ऐप को चला सकते हैं कंट्रोल रूम से तुरंत आपको सुरक्षा मिलेगी,महिला सुरक्षा के लिए 1076 no बताया गया ।
उर्वशी चंद्रा ने भी आपदा प्रबंधन के बारे में ग्राम प्रधानों को समिति बनाने के लिए निर्देशित किया। खासकर बाढ़ , आग लगना, भूकंप आना, सूखा पड़ना, ओलावृष्टि ,रेल एक्सीडेंट ,आकाशीय बिजली, आंधी तूफान ,चक्रवात ,अन्य हादसे के समय सुरक्षा प्रदान करने हेतु गांव में एक समिति बनाने को कहा गया।
जिला अधिकारी ने कहा कि जो प्रधान अपना ऑडिट नहीं करवाएगा उसका वित्त रोक दिया जाएगा। ग्राम पंचायत की आय बढ़नी चाहिए निजी पंचायत से ग्रोथ किया जाए।
डॉक्टर एस के पांडे ने जल जनित बीमारी पर बताया।
जनपद के हर ग्रामसभा से ग्राम प्रधान और स्वच्छाग्रही आये हुए थे, बेहरा डाबर, उसका , घांटी और कई गांवों के प्रधान अनुपस्थित रहे पर भटनी ब्लाक से स्वच्छाग्रही प्रेरक आशा ओझा ने अपने ब्लॉक का प्रतिनिधित्व किया।
जनप्रतिनिधि में रामपुर कारखाना से कमलेश शुक्ला के पुत्र डॉक्टर संजीव शुक्ला ने
सलेमपुर से काली प्रसाद ने,बरहज से सुरेश तिवारी ,पथरदेवा से सूर्य प्रताप शाही व जन्मेजय सिंह जी ने देवरिया से, जयप्रकाश निषाद व अन्य सभी जनप्रतिनिधियों ने अपने अपने व्याख्यान से लोगों को जागरूक किया।
सभा के समापन सांसद रमापति त्रिपाठी को स्मृति चिन्ह से सम्मानित कर के किया गया!

यह भी देखें  राष्ट्रीय स्मारक के रूप में विकसित होगा मानगढ़ धाम

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!