बीपीएससी ने निकाली बंपर भर्ती, एईडीओ और सहायक निदेशक के 1082 पदों पर आवेदन का मौका

बिहार लोक सेवा आयोग ने शिक्षा विभाग में एईडीओ के 935 और कृषि विभाग में सहायक निदेशक के 147 पदों पर आवेदन मांगे हैं।

बीपीएससी ने निकाली बंपर भर्ती, एईडीओ और सहायक निदेशक के 1082 पदों पर आवेदन का मौका

साभार: इंडिया टीवी

पटना। बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने राज्य के दो अलग-अलग विभागों के लिए बड़ी भर्तियों की घोषणा की है। आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार शिक्षा विभाग के अंतर्गत सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (एईडीओ) के 935 पदों और कृषि विभाग में सहायक निदेशक के 147 पदों पर अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए तय तारीखों के भीतर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।

एईडीओ भर्ती का विवरण और तिथियां

शिक्षा विभाग के लिए एईडीओ के कुल 935 रिक्त पदों में अनारक्षित वर्ग के 374, ईडब्ल्यूएस के 93, एससी के 150, एसटी के 10, ईबीसी के 168 और बीसी वर्ग के 112 पद शामिल हैं। इन पदों के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने की प्रक्रिया 1 दिसंबर 2026 से प्रारंभ होगी और अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2026 निर्धारित है। अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 30 दिसंबर 2026 रखी गई है।

इस पद के लिए किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक या इसके समतुल्य डिग्री होना आवश्यक है। अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु अनारक्षित पुरुषों के लिए 37 वर्ष व अनारक्षित महिलाओं के लिए 40 वर्ष तय की गई है। उम्र की गणना 1 अगस्त 2026 के आधार पर होगी और आरक्षित श्रेणियों को नियमों के तहत छूट दी जाएगी। अभ्यर्थियों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा, मेरिट सूची और दस्तावेज सत्यापन से होगा। चयनित उम्मीदवारों को 29,200 रुपये का शुरुआती मूल वेतन मिलेगा।

सहायक निदेशक के 147 पदों के लिए पात्रता

कृषि विभाग में सहायक निदेशक के 147 पदों में सहायक निदेशक कृषि अभियांत्रिकी के 50, सांख्यिकी के 36, माप-तौल के 26, रसायन विज्ञान के 21 और पादप संरक्षण के 14 पद शामिल हैं। इन पदों के लिए 15 दिसंबर 2026 से 12 जनवरी 2027 तक आवेदन किया जा सकेगा। शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 11 जनवरी 2027 है।

यह भी देखें  देवरिया: रबी बुवाई के बीच पहुंचेगी 3,500 टन DAP की नई खेप, DM ने दिए सख्त निर्देश

सहायक निदेशक के लिए संबंधित विषय में बैचलर डिग्री होना अनिवार्य है। इस पद के लिए भी आयु सीमा न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 37 वर्ष (पुरुष UR) व 40 वर्ष (महिला UR) तय की गई है। अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, साक्षात्कार, अनुभव के महत्व और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर होगा। चयनितों को वेतन स्तर-9 के तहत भुगतान मिलेगा। दोनों भर्तियों में आवेदन शुल्क 100 रुपये तय है, जबकि 200 रुपये बायोमेट्रिक फीस और बैंक चार्ज अलग से देना होगा।

स्रोत: इंडिया टीवी

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!