गोरखपुर: गीडा के 37वें स्थापना दिवस पर 17,650 करोड़ रुपये के 5 एमओयू पर लगेंगे दस्तखत, सीएम योगी करेंगे शुभारंभ

गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण के 37वें स्थापना दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ 17,650 करोड़ रुपये के पांच बड़े निवेश समझौतों पर हस्ताक्षर कराएंगे।

गोरखपुर: गीडा के 37वें स्थापना दिवस पर 17,650 करोड़ रुपये के 5 एमओयू पर लगेंगे दस्तखत, सीएम योगी करेंगे शुभारंभ

साभार: एबीपी न्यूज़

गोरखपुर। गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) के 37वें स्थापना दिवस समारोह का उद्घाटन 29 नवंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। तीन दिनों तक चलने वाले इस आयोजन के दौरान मुख्यमंत्री की मौजूदगी में पांच प्रमुख कंपनियों के साथ 17,650 करोड़ रुपये के निवेश समझौतों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। इस समारोह में भूमि आवंटन प्रमाण पत्र वितरण के साथ-साथ कई नई परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी जाएगी।

गीडा में होने वाले इन निवेश करारों में हरित ऊर्जा क्षेत्र की एक्मे कंपनी द्वारा 16,000 करोड़ रुपये की लागत से ग्रीन अमोनिया प्रोजेक्ट लगाया जाएगा। वहीं, सिम्बायोटिक थेराप्यूटिक्स दवा निर्माण के लिए 500 करोड़ रुपये, आर्बिट ग्रुप व्हील रोलिंग संयंत्र के लिए 500 करोड़ रुपये, एसआर मदर्स नेचर डिस्टिलरी स्थापित करने के लिए 500 करोड़ रुपये और दीपक नेक्सजेन फीड्स मत्स्य आहार इकाई के लिए 150 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।

लेबर डॉर्मिटरी और व्यापार मेले का शुभारंभ

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री सेक्टर-15 में 3.42 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली आधुनिक लेबर डॉर्मिटरी का शिलान्यास भी करेंगे। करीब 693 वर्ग मीटर में तीन मंजिला इस इमारत का निर्माण गीडा अपने संसाधनों से करेगा, जबकि इसका संचालन पीपीपी मॉडल से किया जाएगा। इसमें श्रमिकों के रहने, कम्युनिटी किचन, डाइनिंग हॉल, सुरक्षा और प्राथमिक चिकित्सा जैसी सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी।

इसके अलावा सीएम योगी गीडा द्वारा आयोजित तीन दिवसीय औद्योगिक प्रदर्शनी और व्यापार मेले की शुरुआत करेंगे। इस मेले में ‘एक जिला एक उत्पाद’ (ओडीओपी) के साथ-साथ पहली बार ‘एक जिला एक व्यंजन’ (ओडीओसी) के उत्पादों को भी प्रदर्शित किया जाएगा।

पूर्वांचल के विकास का बना नया केंद्र

यह भी देखें  कांग्रेस नेत्री को प्रियंका का इंतजार, महिला आयोग ने लिया सज्ञान

गीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विशाल कुमार ने बताया कि 30 नवंबर 1989 को स्थापित गीडा में साल 2017 के बाद औद्योगिक गतिविधियों में तेजी आई है। बीते करीब साढ़े नौ सालों के दौरान गीडा क्षेत्र में लगभग 500 इकाइयों के जरिये 20 हजार करोड़ रुपये का निवेश प्राप्त हुआ है, जिससे 50 हजार के करीब लोगों को रोजगार मिला है।

प्लास्टिक पार्क, फ्लैटेड फैक्ट्री कॉम्प्लेक्स, सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क और बेहतर सड़क व एक्सप्रेसवे कनेक्टिविटी के चलते गीडा पूर्वांचल के औद्योगिक विकास का प्रमुख केंद्र बन चुका है। 29 नवंबर से 1 दिसंबर तक चलने वाले इस स्थापना दिवस समारोह में तकनीकी सत्र और उद्यमी संवाद का भी आयोजन होगा।

स्रोत: एबीपी न्यूज़

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!