लखनऊ में बाढ़ का असर, नाव से पहुंचे अधिकारी; प्रभावित इलाकों में राहत अभियान तेज
लखनऊ। राजधानी में बाढ़ और जलभराव से प्रभावित इलाकों में राहत एवं बचाव कार्य तेज कर दिया गया है। फैजुल्लागंज समेत प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासन की टीमें लोगों तक राहत पहुंचाने में जुटी हैं।
अधिकारियों ने प्रभावित इलाकों की स्थिति को करीब से देखने के लिए मौके का निरीक्षण किया। कई स्थानों पर लोगों की आवाजाही के लिए नावों का सहारा लिया जा रहा है।
प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवारों की जरूरतों का जायजा लिया जा रहा है। जलभराव वाले क्षेत्रों में स्वास्थ्य, बिजली और साफ-सफाई से जुड़ी व्यवस्थाओं पर भी नजर रखी जा रही है।
अधिकारियों ने संबंधित विभागों को राहत कार्य में तेजी लाने और प्रभावित लोगों की समस्याओं का तत्काल समाधान करने के निर्देश दिए हैं।