पवन सिंह का पत्नी ज्योति पर तीखा हमला: विधायक बनने के लिए कितना गिरोगी?

  • The Newswala विशेष: भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने पत्नी ज्योति सिंह पर लगाए गंभीर आरोप। प्रेस कॉन्फ्रेंस में भावुक होकर कहा- मैं भी इंसान हूं, थक जाता हूं। विधायिका बनने की जिद में राजनीतिक दबाव। पूरी खबर पढ़ें।

लखनऊ, 8 अक्टूबर 2025 (The Newswala ब्यूरो): भोजपुरी सिनेमा के ‘पावर स्टार’ पवन सिंह ने बुधवार को अपनी पत्नी ज्योति सिंह से चल रहे पारिवारिक विवाद पर पहली बार खुलकर मीडिया के सामने चुप्पी तोड़ी। लखनऊ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पवन सिंह भावुक नजर आए। उन्होंने ज्योति पर तीखे सवाल दागे- “विधायक बनने के लिए कितना गिरोगी? चुनाव से पहले ही अपनापन क्यों दिखा रही हो?” साथ ही उन्होंने समाज को आईना दिखाते हुए कहा, “महिलाओं के आंसू सबको दिखते हैं, लेकिन मर्द का दर्द किसी को नहीं दिखता।” यह बयान बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के संदर्भ में आया है, जहां पवन सिंह बीजेपी की ओर से उम्मीदवार बनने की चर्चा में हैं।

पवन सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में ज्योति सिंह के हालिया आरोपों पर सफाई दी। उन्होंने बताया कि रविवार को ज्योति उनके लखनऊ स्थित फ्लैट पर पहुंची थीं और सोशल मीडिया पर लाइव आकर फूट-फूटकर रोते हुए पवन पर घर से निकालने और FIR दर्ज करने का आरोप लगाया था। पवन ने इसका खंडन करते हुए कहा, “मैं रास्ते में था जब मुझे फोन आया। मैंने अपने छोटे भाई धनंजय को कहा कि ज्योति जी को कोई दिक्कत न हो। रातभर मैं गाड़ी में सोता रहा। किसी ने उन्हें रोका नहीं।” उन्होंने जोड़ा कि उनके बीच तलाक का केस चल रहा है और ज्योति ने मेंटेनेंस का भी केस दायर किया है।

यह भी देखें  भू—माफियाओं पर जमीन निर्माण कर कब्जाने का आरोप

भावुक होते हुए पवन ने कहा, “मैं भी इंसान हूं, थक जाता हूं। लोग मुझे ‘पावर स्टार’ कहते हैं, लेकिन घर का दरवाजा कभी बेटा-बेटी नहीं, बल्कि स्टाफ खोलता है। महिलाएं रोती हैं तो दुनिया दिख जाती है, लेकिन मर्द का दर्द? वो तो छिपा रह जाता है।” यह सुनते ही सभागार में सन्नाटा छा गया। पवन ने साफ कहा कि पारिवारिक बातें कैमरे पर नहीं, कमरे में सुलझनी चाहिए।

पवन सिंह ने ज्योति के व्यवहार को बिहार चुनाव से जोड़ा। उन्होंने कहा, “ज्योति जी, आप चुनाव से 2-3 महीने पहले अपनापन क्यों नहीं दिखा रही थीं? मैं अमित शाह जी, जेपी नड्डा जी, धर्मेंद्र प्रधान जी, विनोद तावड़े जी और उपेंद्र कुशवाहा जी से मिला, तब ये निकटता क्यों? ये तो राजनीति ही है, मुझे परेशान करने की।” पवन का दावा है कि ज्योति विधायक बनने की जिद पर अड़ी हैं। उन्होंने खुलासा किया कि ज्योति के पिता रामबाबू सिंह उनके पास लखनऊ आए थे और बोले, “मेरी बेटी को विधायिका बना दीजिए, उसके बाद रखना हो तो रखिए, वरना छोड़ दीजिए।” पवन ने नाराजगी जताते हुए कहा, “विधायक बनने के लिए कोई कितना गिर सकता है? ज्योति जी, आप इस हद तक गिर सकती हैं, इसकी उम्मीद नहीं थी।”

पवन ने जोर देकर कहा कि वे अपने संस्कारों के कारण कभी मर्यादा नहीं लांघेंगे। “मुझे जो करना है, कोर्ट में करूंगा। सच्चाई समय आने पर खुद बोल देगी,” उन्होंने कहा।

यह विवाद तब भड़का जब ज्योति सिंह ने इंस्टाग्राम लाइव में रोते हुए पवन पर घर से बेदखल करने का आरोप लगाया। ज्योति ने कहा था कि पवन ने पुलिस में FIR कराई है। लेकिन पवन का कहना है कि ये सब ड्रामा चुनावी फायदे के लिए है। दोनों की शादी 2017 में हुई थी और उनके दो बच्चे हैं। पवन सिंह, जो भोजपुरी इंडस्ट्री के बड़े नाम हैं, अब राजनीति में कदम रखने की तैयारी कर रहे हैं। बिहार चुनाव में NDA टिकट की अटकलें जोरों पर हैं।

यह भी देखें  देवरिया में ‘नो हेलमेट, नो पेट्रोल’ अभियान

पवन के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर #MardKaDard ट्रेंड करने लगा। कई यूजर्स ने पवन के दर्द को सपोर्ट किया, तो कुछ ने ज्योति के पक्ष में आवाज उठाई। महिलाओं के शोषण पर बहस तेज हो गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि सेलिब्रिटी कपल्स के ऐसे विवाद राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं को हवा दे सकते हैं।

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!