चीन का अमेरिका पर बड़ा हमला: 125% टैरिफ की घोषणा

बीजिंग: अमेरिका और चीन के बीच टैरिफ युद्ध ने नया रूप ले लिया है। अमेरिका द्वारा चीनी सामानों पर 145% टैरिफ लगाने के जवाब में चीन ने भी पलटवार करते हुए 125% टैरिफ की घोषणा की है। यह टैरिफ कल से लागू होगा। चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने सख्त लहजे में कहा, “हम दबाव के आगे नहीं झुकेंगे। अब अमेरिका के किसी भी अतिरिक्त टैरिफ का जवाब नहीं दिया जाएगा।”

चीन ने अमेरिका के टैरिफ को “असामान्य” और “अंतरराष्ट्रीय व्यापार नियमों का गंभीर उल्लंघन” करार दिया। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने इसे “एकतरफा दबाव और धमकाने की नीति” बताया। विशेषज्ञों का कहना है कि इस कदम से वैश्विक व्यापार और आपूर्ति श्रृंखला पर गहरा असर पड़ सकता है।

भारत सहित अन्य देश इस तनाव पर नजर रखे हुए हैं। क्या यह युद्ध और गहराएगा? द न्यूज़वाला इस खबर पर अपडेट लाता रहेगा।

About Author

यह भी देखें  किरोड़ीलाल महाराणा सांगा की तरह अपराजित योद्धा - बाबा रामदेव

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!