गाज़ीपुर के अनुराग ठठेरा ने विधानसभा में रखा युवाओं का पक्ष, जिले का बढ़ाया मान

मनिहारी, गाज़ीपुर। जिले के मनिहारी ब्लॉक के यूसुफ़पुर (खड़वा) गाँव के निवासी अनुराग ठठेरा ने उत्तर प्रदेश विधानसभा, लखनऊ में आयोजित विकसित भारत युवा संसद 2025 के राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में गाज़ीपुर जनपद का प्रतिनिधित्व कर जिले का नाम रोशन किया।

28-29 मार्च 2025 को आयोजित इस प्रतियोगिता में अनुराग ने प्रभावशाली भाषण देकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। अनुराग, श्री राजेश ठठेरा के सुपुत्र एवं श्री मुकेश ठठेरा के भतीजे हैं। वे दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई कर रहे हैं और उनकी प्रारंभिक शिक्षा खाकी बाबा सिद्धार्थ इंटर कॉलेज में हुई।

अनुराग का चयन पहले वीडियो स्क्रीनिंग के माध्यम से जिलास्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ। इसके बाद, 24 मार्च 2025 को वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर में आयोजित जिलास्तरीय प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त कर उन्होंने राज्यस्तरीय मंच तक का सफर तय किया। इस प्रतियोगिता में जौनपुर, गाज़ीपुर और अमेठी के युवा प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था।

अनुराग की इस उपलब्धि से उनके परिवार, गाँव और पूरे जिले में हर्ष का माहौल है। उनके माता-पिता, शिक्षकों, मित्रों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाइयाँ दी हैं। इस सफलता ने क्षेत्र के युवाओं के लिए भी एक प्रेरणा का कार्य किया है।

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!