मौके पर ही मिला योजनाओं का लाभ तो हर चेहरे पर खिली मुस्कान
- गांव-गांव ढाणी-ढाणी तक पहुंची केन्द्र सरकार की योजनाएं
बूंदी, 22 दिसंबर। भारत सरकार की योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन, योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने, योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने एवं योजनाओं के निर्धारित लक्ष्य प्राप्ति के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा जारी है।
अतिरिक्त जिला कलक्टर हेमराज परिडवाल ने ग्राम पंचायत रामनगर में आयोजित शिविर का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
उन्होंने आमजन को विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी देकर अधिकाधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने कहा कि संकल्प यात्रा का उद्देश्य भारत सरकार की योजनाओं के बारे में जनता के बीच जागरूकता बढ़ाना और अधिकाधिक लोगों, विशेषकर वंचित वर्गों के लोगों को इन कार्यक्रमों के दायरे में लाना है। उन्होंने शिविर में लगी विभिन्न विभागों की स्टॉलों से दिए जा रहे लाभ एवं योजनाओं की प्रगति का फीडबैक भी लिया गया।
इस अवसर पर धरती कहे पुकार के विषय सहित विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों का भी आयोजन किया गया।
उन्होंने बताया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के तृतीय चरण के तहत बूंदी पंचायत समिति की रामनगर और गुढ़ानाथावतान, पंचायत समिति केशोरायपाटन की ग्राम पंचायत अरनेठा एवं जलोदा, हिंडोली पंचायत समिति की ग्राम पंचायत मांगलीकला और चतरगंज तथा नैनवां पंचायत समिति में दुगारी और बांसी में विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर आयोजित किए गए। जिसमें लोगों को भारत सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की गई।
उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में यात्रा आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, दीनदयाल अन्त्योदय योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना, किसान क्रेडिट कार्ड योजना, प्रधानमंत्री पोषण योजना, हर घर जल- जल जीवन मिशन, स्वामित्व योजना, जन-धन योजना, जीवन ज्योति योजना, सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन स्कीम, पीएम प्रणाम, नैनो फर्टिलाइजर्स सरीखी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का लक्ष्य पूरा कर रही है। सरपंच,जनप्रतिनिधिगण,अधिकारी-