जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन अस्पताल का किया निरीक्षण

  • जिलाधिकारी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चुनार में निर्माणाधीन 50 सैय्या बेड अस्पताल एवं ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट का किया निरीक्षण
  • निर्माणाधीन कार्यों में प्रयुक्त होने वाली सामग्रियों की जांच कराने का भी दिया निर्देश

अंजली श्रीवास्तव, मिर्ज़ापुर | जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चुनार में निर्माणाधीन 50 सैय्या बेड अस्पताल एवं ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन कार्यों को गुणवत्तापूर्ण व निर्धारित समयातर्गत पूर्ण कराने का निर्देश कार्यदायी संस्था को दिया। जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन कार्यों में प्रयोग किये जाने वाले मटेरियल की जांच कराने का भी निर्देश दिया। कार्यदायी संस्था के द्वारा बताया गया कि 50 सैय्या बेड अस्पताल 304.58 लाख की लागत से निर्माणाधीन 50 सैय्या बेड का 30 प्रतिशत कार्य पूर्ण करा लिया गया है शेष कार्य फरवरी 2024 तक पूर्ण करा लिया जाएगा। इसी प्रकार ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट जिसकी लागत 48.29 लाख है 40 प्रतिशत कार्य पूर्ण करा लिया गया है सितंबर 2023 तक शेष कार्य पूर्ण करा लिया जाएगा। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस, संयुक्त मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी नवनीत सेहरा सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

About Author

यह भी देखें  Jaipur Muslims Pray with Black Armbands to Protest Waqf Bill

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!