प्राकृतिक गैस के उपयोग के लिए अवेयरनेस पर ध्यान देने की जरूरत – वीनू गुप्ता

राजेन्द्र शर्मा, जयपुर। अतिरिक्त मुख्य सचिव माइंस एवं पेट्रोलियम श्रीमती वीनू गुप्ता ने राजस्थान स्टेट गैस को रीको से समन्वय बनाते हुए औद्योगिक क्षेत्रों में प्राकृतिक गैस सेवाएं उपलब्ध कराने की आवश्यकता पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि इससे ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा मिलने के साथ ही औद्योगिक प्रतिष्ठानों में विद्युत वितरण निगमों से विद्युत आपूर्ति पर निर्भरता कम होगी और विद्युत लागत में भी कमी आएगी।

श्रीमती गुप्ता शुक्रवार को उद्योग भवन में आरएसजीएल की 37 वीं संचालक मण्डल की बैठक की अध्यक्षता कर रही थी। उन्होंने आरएसजीएल के कार्यो पर संतोष व्यक्त करते हुए और अधिक एग्रेसिव मार्केटिंग पर जोर दिया है।

वित्त सचिव राजस्व डॉ. कृष्णाकांत पाठक ने कहा कि सीएनजी-पीएनजी गैस उपयोग से लागत सहित होने वाले लाभों की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के लिए आरएसजीएल को अवेयरनेस गतिविधियां संचालित करनी चाहिए।

आरएसजीएल के प्रबंध संचालक श्री रणवीर सिंह ने बताया कि अप्रेल से अगस्त तक पांच माह में 1646 नए पीएनजी कनेक्षन और 13 वाणिज्यिक पीएनजी कनेक्शन जारी किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि आरएसजीएल द्वारा कोटा में गैस लाइन डालने सहित आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और नए गैस कनेक्शन जारी करने का कार्य प्राथमिकता से किया जा रहा है।

प्रबंध संचालक ने विश्वास दिलाया कि आरएसजीएल की गतिविधियों और कार्यों को तेजी से विस्तारित किया जाएगा और अधिक से अधिक लोगों तक सेवाएं उपलब्ध कराने के समन्वित कदम उठाए जाएंगे।

बैठक में गैल गैस प्रतिनिधि श्री ह्रदेश कुमार व आरएसपीसीएल के एमडी श्री ताराचंद ने भी महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

इस अवसर पर डीजीएम मार्केटिंग श्री विवेक रंजन, डीजीएम एचआरडी श्री विवेक श्रीवास्तव मैनेजर आईटी श्री गगनदीप राजोरिया व सीएस श्री रवि अग्रवाल ने भी हिस्सा लिया।

यह भी देखें  JNU ने तुर्की की इनोनू यूनिवर्सिटी के साथ MoU निलंबित किया: कहा- "राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए, हम देश के साथ हैं"

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!