किशोर के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

 

अभिजीत श्रीवास्तव, खुटहन, जौनपुर:स्थानीय थाना क्षेत्र के मेढा गांव में लगभग 10 वर्षीय लड़के के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना बीते 10 जून की है। उक्त गांव का ब्राह्मण वर्ग के एक बच्चे को गांव का ही 15 वर्षीय लड़का बहका—फुसलाकर एक सुनसान स्थान पर ले गया जहां उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। जैसे ही यह घटना परिजनों को लगी तो वे उसे लेकर थाने गये। प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह को लिखित तहरीर दिया। पुलिस मामला पंजीकृत करते हुए घटना को अंजाम देने वाले युवक की तलाश में जुट गई। पुलिस की छापेमारी में बच्चों के साथ दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार भी कर लिया गया है। फिलहाल समाचार लिखे जाने तक पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी हुई है।

About Author

यह भी देखें  सात सट्टेबाज चढ़े पुलिस के हत्थे, आईपीएल मैच में लगाते थे सट्टा

Leave a Reply

error: Content is protected !!