वाह! सुलभ शौचालय को केयरटेकर ने बनाया अपना आशियाना

जौनपुर:वाराणसी-लखनऊ हाइवे पर स्थित नगर मतापुर मोहल्ले में नगर पालिका परिषद द्वारा बनाये गये डिलक्स सामुदयिक शौचालय को केयर टेकर ने कब्जा करके अपना आशियाना बना लिया। शौचालय को निजी घर बनाकर उसमें कूलर, टीवी फ्रीज समेत अन्य घरेलू सामान रखकर पूरे परिवार के साथ ठाट- बाट से रहता है इसकी जानकारी होने पर आज नगर पालिका प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर शौचालय को कब्जे से मुक्त कराया। आम नागरिको के लिए नगर पालिका परिषद जौनपुर ने नगर में कई सार्वजनिक स्थानों पर डिलक्स सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया है। मतापुर शौचालय का केयर टेकर राजकुमार पिछले छह माह से शौचालय को आम जनता के लिए बंद करके अपना कब्जा जमा लिया इस शौचालय में वह पूरे परिवार के साथ रहने लगा। इसकी सूचना नगर पालिका परिषद के अधीशाषी अधिकारी संतोष मिश्रा को मिली तो गुरूवार की शाम वे पूरे लाव लश्कर के साथ मौके पर पहुंचकर शौचालय को खाली करा दिया। अपने सामने ही उन्होने शौचालय को घर तब्दील करके रहे केयर टेकर के परिवार को निकाल दिया तथा उसमें रखे कूलर, टीवी फ्रीज समेत अन्य घरेलू सामान बाहर निकलवाकर आम जनता के लिए शौचालय को कब्जे सें मुक्त करा दिया।  ईओ संतोष मिश्रा ने बताया कि मुझे सूचना मिला कि केयर टेकर शौचालय को कब्जा करके अपना घर बना लिया है उसमें कूलर, टीवी फ्रीज समेत अन्य घरेलू सामान रखकर पूरे परिवार के साथ रह रहा है। किसी को आने नही दे रहे है आज मैने मौके पर पहंुचकर खाली करा दिया है। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट भेजी जायेगी

 

यह भी देखें  रास्ते के विवाद में युवक पर हमला, हालत नाजुक

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!