जूना अखाड़ा के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बूढ़ेनाथ मंदिर का किया निरीक्षण

  • जूना अखाड़ा के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बूढ़ेनाथ मंदिर का किया निरीक्षण
  • कार्य प्रगति पर, 26 मार्च को मंदिर का कपाट खोलेंगे महंत प्रेम गिरी महाराज

मीरजापुर: नगर के बूढ़ेनाथ मंदिर का कपाट बंद होने की जानकारी मिलने पर पंच दशनाम जूना अखाड़ा के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत प्रेम गिरी महाराज मंदिर में पहुंचे। उन्होंने मंदिर के कपाट बंद होने की जानकारी ली । समस्या समाधान के लिए चल रहे कार्य को 25 मार्च को पूरा कर लिया जायेगा। गहन विचार विमर्श के बाद 26 मार्च को मंदिर का कपाट अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत प्रेम गिरी महाराज के द्वारा मंगला आरती के बाद खोला जायेगा।
मंदिर के महंत डॉ. योगानंद गिरी ने मंदिर व्यवस्था में आ रही समस्या से आगत अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष को अवगत कराया। बताया कि मंदिर में गंदा पानी आने और बाबा बूढ़ेनाथ के कुंड नाली का गंदा पानी भर जाने की शिकायत करीब 8 वर्षों से बनी है। जब से सड़क को ऊँचा किया गया है। समस्या से कई बार नगर पालिका परिषद को अवगत कराया गया । लेकिन बरसात बीतने के बाद उसे हर साल ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। लिहाजा समस्या जस की तस रही । सावन माह में एक बार फिर समस्या सामने आने पर भक्तों ने रास्ता जाम किया था । तब जिला प्रशासन ने समस्या के समाधान के लिए सीवर का काम आरंभ कराया। जिसे कार्यदाई संस्था ने आधे पर ही काम छोड़ दिया । गत दिनों नाली का गंदा पानी एक बार फिर मंदिर में प्रवेश कर गया। उसके बाद से ही बाबा के उपेक्षा से खिन्न होकर मंदिर का कपाट अनिश्चित काल के लिए बंद कर दिया गया है।
महंत डा. योगानंद गिरि ने बताया कि जिला प्रशासन के द्वारा 25 मार्च तक का अवसर लेने के साथी अधूरे काम को पूरा कराया जा रहा है । कार्य पूरा होने के बाद 26 मार्च को जूना अखाड़ा के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत प्रेम गिरी महाराज के द्वारा बाबा बूढ़ेनाथ बाबा का पूजन अर्चन कर भक्तों के लिए मंदिर का कपाट खोला जाएगा ।

यह भी देखें  दबंगों ने सराफा व्यापारी पर लाठियों से हमला बोल किया घायल

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!