लैपटॉप, टैबलेट व स्मार्टफोन पाकर टॉपर्स के चेहरे खिले

खुटहन(जौनपुर): राधा वल्लभ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन इमामपुर में सोमवार को प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। प्रगति परीक्षा के टॉपर्स को लैपटॉप, टैबलेट, स्मार्टफोन व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर आत्मविश्वास से भरे मेधावियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। उनमे आगे बढ़ने तथा कुछ कर गुजरने का जज्बा साफ दिखाई दे रहा था । 8 जनवरी 2023 को कैम्पस में आयोजित प्रगति परीक्षा में गृह जनपद के अलावा पड़ोसी जनपदों से तकरीबन छः हजार विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया था। जिसमे नेशनल इण्टर कॉलेज कादीपुर के चंचल ने प्रथम स्थान, नेशनल इण्टर कॉलेज जौनपुर के अभिषेक शर्मा ने द्वितीय स्थान, श्री हनुमत इण्टर कॉलेज के उमाकांत विश्वकर्मा तृतीय स्थान तथा शाहगंज पब्लिक इण्टर कॉलेज जौनपुर की काजल पांडेय ने चतुर्थ स्थान पाकर परीक्षा में टॉप किया था। टॉपर्स को संस्था की चेयरपर्सन श्रीमती शशी यादव ने लैपटॉप ,टैबलेट और स्मार्टफोन के साथ प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया। साथ ही रैंक 5 से 30 तक के छात्रों को रिस्ट वॉच, वाल वॉच संग प्रशस्ति देकर सम्मानित किया। श्रीमती शशी यादव ने मेधावियों से कहा आप लोगों को पुरस्कृत करना हमारे लिए गौरव की बात है। आप लोग इसी तरह अच्छे अंक पाकर अपने माता-पिता तथा विद्यालय का नाम रोशन करते रहिए। वाइस चेयरमैन अभिषेक कृष्णा ने कहा प्रति वर्ष इंस्टिट्यूट में प्रगति परीक्षा का आयोजन व पुरस्कार वितरण कार्यक्रम किया जाता है। जिससे अन्य विद्यार्थियों को प्रेरणा मिल सके। उन्होंने मेधावियों को तकनीकी विषयों में शिक्षा के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम का संचालन धीरेन्द्र कुमार शुक्ल ने किया।इस अवसर पर रजिस्ट्रार सौरभ यादव, ऑपरेशनल मैनेजर विशाल कृष्णा, फार्मेसी प्रधानाचार्य भानु प्रताप समेत सभी कर्मचारी मौजूद रहे।

यह भी देखें  बलिया के मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ जितेन्द्र पाल का कोरोना संक्रमण से निधन

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!