खुले में रखा ट्रांसफार्मर दे रहा बड़ी दुर्घटना को दावत

  • जनप्रतिनिधि व अधिकारी बने मूकदर्शक,बड़ी दुर्घटना का कर रहे इंतजार

अभिजीत श्रीवास्तव, मिर्ज़ापुर | स्थानीय अदलहाट बाजार के शर्मा मोङ के अदलहाट-शेरवा सम्पर्क मार्ग पर खुले में ट्रॉन्सफार्मर रखने से हमेशा दुर्घटनाओं की सम्भावना बनी रहती है।इसी सम्पर्क मार्ग से लोगो का प्रतिदिन आना जाना होता है फिर भी जनप्रतिनिधि ने इस मामले को संज्ञान में नही लिया है। क्षेत्रीय नागरिक अनिल सिंह,मोती सिंह,दिनेश गाँधी, अरुण कुमार श्रीवास्तव, संदीप गुप्ता व मनोज सिंह ने अधिकारियों का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए खुले में रखे ट्रॉन्सफार्मर को सुरक्षित रखने की मांग की है जिससे आने वाले बड़ी घटना टल सके व आमजनमानस सुरक्षित रहें।


About Author

यह भी देखें  फोन चार्जिंग पर खाली हो सकता है आपका SBI अकाउंट

Leave a Reply

error: Content is protected !!