सड़कों पर सीवर, हर तरफ फैल रही गंदगी, रहवासी परेशान

  • गंदगी फैलने से पनप रहे मच्छर, बीमार हो रहे लोग

महेंद्र सिंह, जैसलमेर | शहर के वार्ड नंबर 30 में लोग सड़क, सीवर व गंदगी की समस्या से परेशान है। वार्डों में हर तरफ गंदगी ही गंदगी पसरी हुई है और इस गंदगी के कारण मच्छर पनपने लगे हैं। इससे लोग बीमार हो रहे हैं। यह कहना मुनासिब होगा कि प्रधानमंत्री मोदी के स्वच्छ भारत अभियान को पलीता यहां खुलकर लग रहा है।  गंदगी से नाराज नगरवासियों ने पार्षद प्रतिनिधि को खराब सीवरेज को दुरुस्त करने तथा साफ सफाई के लिए कहा।जिस पर पार्षद प्रतिनिधि गोवर्धन रामजी ने वार्ड के अंदर गन्दी सीवरेज को ठीक करने और मच्छरों से बचाव के लिए फॉगिंग करवाने का आश्वासन दिया। इस दौरान समाजसेवी खेताराम जी, अस्सलाम भाई, इसरा राम जी आदि अन्य नगरवासी मौजूद रहे।


About Author

यह भी देखें  प्रदेश में अंगदान की मुहिम को मिले नए आयाम

Leave a Reply

error: Content is protected !!