देवरिया जिले में दिन भर नाचती रही आग

  • रविवार को दिन भर नाचती रही आग
  • कहीं काम नहीं आया सरकारी बन्दोबस्त

देवरिया। रविवार का दिन देवरिया में आग का दिन रहा। दिन भर जिले में आग नाचती रही। घर के घर जले। खेत जले। कहीं सरकारी बन्दोबस्त काम नहीं आया।
जिले के बसडीला मैनुद्दीन, सेमरी, पथरदेवा, मझौआ में खेत जले। डंठल जले। कुछ फसल भी जली। गौरीबाजार थाना क्षेत्र के मोहनमठ और बागापार में आग का तांडव हुआ। बरियारपुर थाना क्षेत्र के गम्भीरपुर, मालाबारी, सुरजहिं गाव में कई घर जले। उधर मऊ और देवरिया के दियारा क्षेत्र में भयंकर आग लगने से धुंए के गुब्बार से आसमान काला हो गया । सैकड़ों जानवर दियारा क्षेत्र में आग से बचने के लिए सरयू नदी की तरफ भागते दिखे। उधर लार थाना क्षेत्र के पटखौली, मटियारा जगदीश में आग लग गई। देखते ही देखते ही आग ने अपना विकराल रूप दिखाया और जगदीश शर्मा , दिनेश कुशवाहा और खुरशेद आलम की झोपड़िया आग की भेंट चढ़ गई। गाव के लोगो के अथक प्रयास से आग पर काबू पाया गया। आग लगने की क्या वजह है इसका पता नही चल रहा है। बभनौली पांडेय की दलित बस्ती और सलेमपुर कोतवाली के डोल छपरा गाँव मे भी आग से काफी क्षति हुई है।

About Author

यह भी देखें  जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने किया बिहार बॉर्डर का निरीक्षण

Leave a Reply

error: Content is protected !!