सरयूपारीण ब्राह्मण समाज का होली मिलन में जमकर उड़ा गुलाल

जयपुर | सरयूपारीण ब्राह्मण समाज, राजस्थान का होली मिलन समारोह महेश नगर स्थित हरियाणा सुहागन गार्डन में धूमधाम से संपन्न हुआ। समारोह में जमकर अबीर-गुलाल उड़ा। समाज के लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल के साथ गले लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।

सबसे पहले अतिथियों ने भगवान गणेश जी के मूर्ति पर माल्यार्पण करते हुए पूजन किया गया उसके बाद समाज के अध्यक्ष ओमप्रकाश त्रिपाठी द्वारा समाज के सभी लोगो का स्वागत किया गया।  पारंपरिक होली गीत गाया गया चाहिए। इस मौके पर महासचिव सुरेन्द्र चौबे ने कहा कि समाज के लोगों को मिलकर अपने समाज की उन्नति के लिए प्रयास करने चाहिए।

इस मौके पर कोषाध्यक्ष जय नारायण शुक्ल, उपाध्यक्ष सुरेन्द्र प्रसाद मिश्रा, तुंगनाथ त्रिपाठी, ए के पाण्डेय, एडवोकेट रवि त्रिपाठी, सिद्धेश पाण्डेय, विजय पाण्डेय, सतेन्द्र मिश्रा आदि सहित सरयूपारीण ब्राह्मण समाज के लोग मौजूद रहे।

About Author

यह भी देखें  सिरोही : आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने विदाई समारोह मनाया

Leave a Reply

error: Content is protected !!