दैनिक राशिफल – 10 फरवरी 2022

आज दिनांक 10 फरवरी 2022 गुरुवार- माघ मास शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि दिन मे 11-08 बजे तक रहेगी फिर दशमी तिथि शुरू होगी- रोहिणी नक्षत्र मध्यरात्रि 3-32 बजे तक रहेगा फिर मृगशिरा नक्षत्र शुरू होगा- इन्द्र योग शाम 6-50 बजे तक रहेगा फिर वैधृति योग शुरू होगा- कौलव करण दिन मे 11-08 बजे तक रहेगा फिर तैतिल करण शुरू होगा- चंद्रमा दिनरात वृषभ राशि मे गोचर करता रहेगा- आज का राहुकाल दोपहर 2-16 बजे से 3-40 बजे तक रहेगा- आज गुरवार को दक्षिण दिशामे दिशाशूल रहता है- आज अभिजीत मुहर्त दोपहर 12-30 बजे से 1-15 बजे तक रहेगा- रवि नामक शुभ योग दिनरात रहेगा- आज सूर्योदय सुबाह 7-17 बजे होगा ओर सूर्यास्त शाम 6-27 बजे होगा
ज्योतिषाचार्य- यतिवर्य कुमार विजय

मेष आज का दिन आपके लिए अच्छा है | लम्बे समय से अटके मुआवजे और कर्ज आदि की रकम आज मिलने के योग प्रबल है | दुसरो को प्रभावित करने की कला आपको आज सकारात्मक परिणाम देगी | अचानक यात्रा से आपको थकान हो सकती है |

वृषभ आज का दिन आपके लिए शुभ और मंगलकारी सिद्ध होगा | अपनी उर्जा को उन कार्यो में लगाए जिससे आपके सपने पुरे हो सके | पैसे कमाने के नए मौके मिलने से आपको उनका लाभ लेने भी आसानी होगी | आपका अच्छा समय जल्दी ही शुरू होगा |

मिथुन आपके लिए आज का दिन विशेष फलदायक नहीं है | आर्थिक परेशानिया आपको तनाव दे सकती है तंग आर्थिक हालत के चलते कई महत्वपूर्ण काम बाधित हो सकते है | आपकी रचनात्मकता कही खो गई ऐसा महसूस करेगे और फैसले लेने में भी देरी होगी |

यह भी देखें  दैनिक यति राशिफल - 17 जनवरी 2022

कर्क आपके लिए आज का दिन अच्छा है शुभ और लाभदायक दिन है इसलिए छोटी छोटी बातो को परेशानियों का सबब न बनने दे | सोच समझकर किया गया निवेश लाभदायक सिद्ध होगा | आपको आनंद की अनुभूति होगी | आज क़ानूनी मुद्दों में लाभ मिलेगा |

सिंह आपके लिए दिन अच्छा रहेगा | आपको काम भी आज रूचि के अनुसार करने को मिलेगा | आपको किसी पार्टी आदि का निमंत्रण मिल सकता है | बहुत लोग आपके भाग्य से आज ईर्ष्या करेगे | आगे बढ़ने के सभी अवसर को आज आप भुनाने में कामयाब होगे |

कन्या आपके लिए आज का दिन अच्छा और भाग्यवर्धक दिन साबित होगा | आपके सहयोगी आपको कोई नए आय के साधन उपलब्ध करवा सकते है | आपमें आज विशेष जोश और होंसला आएगा | आपको किसी की मदद भी करनी पड़ सकती है |

तुला आपके लिए आज का दिन विपरीत है इसलिए संभलकर सभी काम करे नहीं तो हानि हो सकती है या कोई चोट लग सकती है | स्वास्थ्य को संभाले थकान आदि से निजात पाने के लिए थोडा आराम भी जरुर करे | यात्रा को टालने का प्रयास करे |

वृश्चिक आपके लिए आज का दिन शुभ है अगर आप कोई नया साझेदारी का काम करना चाहते है तो आज शुरू कर सकते है | सेर सपाटे पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है | आपका जीवनसाथी आपके लिए कितना महत्वपूर्ण है आज इस बात पर गौर करे |

धनु आज का दिन ठीकठाक ही रहेगा वैसे पारिवारिक मसलो में आप अनावश्यक इंटरफेयर न करे तो अच्छा | यात्रा से आपको थकान तो होगी लेकिन आर्थिक लाभ भी देगी | जीवनसाथी के साथ आज सभी गलतफहमिया दूर हो जाएगी | मित्र मिलेगे |

यह भी देखें  दैनिक यति राशिफल - 4 अक्टूबर 2021

मकर आपके लिए आज का दिन शुभ है कोई शुभ समाचार मिलने से परिवार में खुशिया बढ़ेगी | सरकारी टेक्स आदि चुकाने के मामले में आप चुस्ती दिखाए | आज परिवार के किसी सदस्य की उन्नति होने के भी आसार है | अपना काम जल्दी जल्दी पूरा करे |

कुम्भ आपके लिए दिन थोडा सा विपरीत जैसा ही रहेगा | आज उधार मांगने वालो को आप नज़र अंदाज़ ही करे तो अच्छा रहेगा | आपका जोशीला जिन्दादिली और गर्मजोशी से भरा व्यवहार आपके आगे के कई रस्ते खोल देगा | जीवनसाथी से विवाद में न पड़े |

आपके लिए दिन ठीक है | अपने परिवार की भावनाओं को समझकर अपने गुस्से पर काबू रखे | दिन के दुसरे भाग में आर्थिक लाभ होगा | आज आपके काम की प्रशंसा होगी | हंसी मजाक से माहोल को खुशनुमा रखने की कोशिश करे | आज का काम कल लाभ देगा

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!