दैनिक राशिफल – 6 अक्टूबर 2021

आज दिनांक 6 अक्टूम्बर 2021 बुधवार- आश्विन मास की अमावस्या दोपहर 4-34 बजे तक रहेगी फिर शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि शुरू होगी- हस्त नक्षत्र रात 11-20 बजे तक रहेगा फिर चित्रा नक्षत्र शुरू होगा- ब्रह्म योग सुबह 8-33 बजे तक रहेगा फिर इन्द्र योग शुरू होगा- नाग करण शाम 4-34 बजे तक रहेगा फिर किस्तुघ्न करण शुरू होगा- चंद्रमा दिनरात कन्या राशि मे गोचर करता रहेगा- आज का राहुकाल दोपहर 12-26 बजे से 1-54 बजे तक रहेगा- आज बुधवार को उतर दिशा मे दिशाशूल रहता है- आज दोपहर मे अभिजीत मुहर्त नहीं रहेगा- सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह सूर्योदय से रात 11-20 बजे तक रहेगा- आज सूर्योदय सुबह 6-33 बजे होगा ओर सूर्यास्त शाम 6-19 बजे होगा-
ज्योतिषाचार्य- यतिवर्य कुमार विजय-
मेष- आपके लिए दिन मिलाजुला ही रहेगा | आप जिस काम के लिए इन्तजार कर रहे है वह अभी कुछ दिन और लेट होने के आसार बने है | ज्यादा आत्मविश्वास इस समय में घातक सिद्ध हो सकता है | यतिवाणी के अनुसार आज आप जो चल रहा है उस पर ही ध्यान दे |
वृषभ- आपके लिए आज का दिन शुभ संकेत लेकर आ रहा है | सोचे समझे काम आगे बढ़ेगे और नए काम में रूचि जाग्रत होगी | बच्चो के प्रति विशेष प्रेम रहेगा | यतिवाणी के अनुसार आज किसी खास काम के बन जाने की ख़ुशी मिल सकती है | प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता मिले जाएगी |
मिथुन- आपके लिए आज का दिन शुभ ही लग रहा है लेकिन इसमें भी मन किसी बात को लेकर अशांत हो सकता है या चिंता का आवरण मन पर छाया रह सकता है | यतिवाणी के अनुसार आज आप अपने काम पर पूरा ध्यान दे आज की मेहनत का फल आगे जरुर मिलेगा |
कर्क- आपके लिए आज का दिन अच्छा है | आज आप मन से बहुत मेहनत करेगे और आत्मविश्वास भी आपका बढ़ा हुआ रहेगा | घर परिवार में आप अपनी योग्यता की छाप छोड़ने में कामयाब हो जायेगे | आय में बढ़ोतरी के उपाय अब आप आजमा सके है | मित्रो का साथ रहेगा |
सिंह- आज का दिन आपके लिए अच्छा है | विशेषकर अगर आप किसी लघु उद्योग या कुटीर उद्योग से जुड़े है तो आज बड़े लाभ की उम्मीद कर सकते है | यतिवाणी के अनुसार आपको इस समय में लाभ के कार्यो को दुसरे कार्यो के मुकाबले ज्यादा महत्व देना चाहिए |
कन्या- आपके लिए पूरा दिन ही सभी ग्रह सितारों की अनुकूलता वाला है अगर आप जीवन में पीछे मुड़कर देखेगे तो पायेगे की अब आप जीवन में अनुकूल माहोल बनाने में सफल हो गए है | यतिवाणी के अनुसार धीमे धीमे अब अपने काम को विस्तार करना शुरू करे |
तुला- आपके लिए आज का दिन अच्छा नहीं खासकर के सेहत का मामला अभी तकलीफ दे सकता है | यतिवाणी के अनुसार अब आप तेजी से उन्नति के मार्ग पर बढ़ रहे है मगर आज आपको पैसे बचाना है जो कल काम आएगा और आज वह काम न करे जिसकी आपको समझ न हो |
वृश्चिक- आपके लिए दिन तो अच्छा है पक्ष के सितारे भी है फिर भी आप किसी न किसी बात को लेकर या भविष्य की चिंता से ग्रस्त है तो अब आप थोडा निश्चित हो सकते है | यतिवाणी के अनुसार अगले कुछ दिन आप शांत रहकर सोचे और फिर प्लानिंग से आगे बढे लाभ मिल जायेगा |
धनु- आपके लिए आज का दिन अच्छा है | अभी वैसे ही सब काम चलने दे जो चल रहे है बस नए काम की योजना पर अम्ल करने का वक्त आ रहा है जब आपको लाभ अपने आप मिलेगा | यतिवाणी के अनुसार समय देखकर आप चले तो आप आगे बढ़ते रहेगे और सफलता भी मिलती चली जाएगी |
मकर- आपके लिए आज का दिन ठीक रहने वाला है | अपनी सोच को मूर्त रूप देने के लिए अब आप परिवार का साथ और मित्रो का साथ ले सकते है समय पर आपको मदद भी मिल जाएगी और इस सप्ताह में आपको कुछ अच्छे समाचार और लाभ मिल जाने की पूरी सम्भावना है |
कुम्भ- आपके लिए आज का दिन थोडा बहुत विपरीत फलप्रद हो रहा है तो सोच समझकर निर्णय करे जल्दबाजी में किसी बात पर साथ न दे | कल तक सभी निर्णय को टाल दे बाकी आगे पूरा सप्ताह पक्ष का बना रहेगा | यतिवाणी के अनुसार आज शांत रहे झगडा झंझट टाल ही दे |
मीन- आपके लिये आज का दिन अच्छा है | यतिवाणी के अनुसार आपका ध्यान इस समय में विपरीतलिंगी की तरफ ज्यादा आकर्षित रहेगा | मिलना जुलना तो ठीक है लेकिन कोई बड़ी गलती में किसी का साथ आज देना आगे भारी पड़ने की पूरी सम्भावना नजर आ रही है |

यह भी देखें  दैनिक यति राशिफल - 4 अक्टूबर 2021

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!