दैनिक यति राशिफल – 4 अक्टूबर 2021

आज दिनांक 4 अक्टूम्बर 2021 सोमवार- आश्विन मास कृष्ण पक्ष की त्रियोदशी तिथि रात 9-05 बजे तक रहेगी फिर चतुर्दशी तिथि शुरू होगी- पूर्वफलगुनी नक्षत्र मध्यरात्रि 2-36 बजे तक रहेगा फिर उतराफाल्गुनी नक्षत्र शुरू होगा- शुभ योग दोपहर 2-12 बजे तक रहेगा फिर शुक्ल योग शुरू होगा- गर करण सुबह 9-52 बजे तक रहेगा फिर वनिज करण शुरू होगा- चंद्रमा दिनरात सिंह राशि मे गोचर करता रहेगा- आज का राहुकाल सुबह 8 बजे से 9-29 बजे तक रहेगा- आज सोमवार को पूर्व दिशा मे दिशाशूल रहता है- आज अभिजीत मुहर्त दोपहर 12-03 बजे से 12-50 बजे तक रहेगा- आज सूर्योदय सुबह 6-32 बजे होगा ओर सूर्यास्त शाम 6-21 बजे होगा-

ज्योतिषाचार्य- यतिवर्य कुमार विजय-

मेष- आपके लिए आज का दिन शानदार है यतिवाणी के अनुसार आज आपके काम बनते चले जायेगे और किसी खास काम को करने में सफलता मिल जाएगी जो पिछले काफी दिनों अथवा महीनो से रुका था | परिवार में कोई शुभ समाचार आने से खुशिया बढ़ेगी | दोपहर से पहले यात्रा के योग भी बने हुए है |

वृषभ- आपके लिए आज का दिन मध्यम है | सोच समझकर बड़े निर्णय करे हालाँकि आपके पास आज एक साथ कई और ओफ्सन भी हो सकते है और अगर समझ न आये तो परिवार में सलाह अवश्य करे | यतिवाणी के अनुसार दोपहर बाद में समय और पक्ष का अच्छा बन जायेगा |

मिथुन- आपके लिए आज का दिन सफलता से भरपूर है | यतिवाणी के अनुसार आज आप अपने धन सम्बन्धी काम को पहले निपटाने का प्रयास करे और जो काम अधूरे पड़े है उनको भी आज पुनः शुरू करे जल्दी ही आपको सफलता मिलेगी | राज्यसरकार आदि से आज आपको लाभ मिलने के योग है |

यह भी देखें  दैनिक राशिफल - 6 अक्टूबर 2021

कर्क- आपके लिए आज का दिन शुभ और धनदायक है | आपको आज विस्तार करने के बारे सोचना ही पड़ेगा या फिर घर में कोई उत्सव आदि की तेयारी भी करना पड़ेगी | यतिवाणी के अनुसार अच्छे और बड़े लोगो से सम्पर्क होगा नए मित्र मिलेगे और आवश्यक धन भी मिलने के प्रबल योग है |

सिंह- आपके लिए आज का दिन कार्यो को आगे बढाने में और कुछ नया विकसित करने या उपयोग में लाने के लिए सहायक सिद्ध होगा | यतिवाणी के अनुसार अगर आप व्यापर के क्षेत्र से जुड़े है तो आज निश्चित ही आपको धनलाभ होगा कोई बड़ा सौदा भी मिल सकता है |


कन्या- आपके लिए दिन थोडा सा विपरीत है मगर चिंता की कोई बात नहीं दोपहर के बाद आपका समय पक्ष का बन जायेगा और आपके मन का बोझ भी अपने आप ही दूर होना शुरू हो जायेगा | यतिवाणी के अनुसार अगर कोई लेना देना का मसला अटक रहा है तो कल तक इंतज़ार करे आज कोई निर्णय न ले |

तुला- आपके लिए दिन बहुत अच्छा और शुभ बन गया है इसलिए आज जो भी काम जरुरी हो वह पहले करे और अगर किसी से कोई बात मनवानी हो तो भी दोपहर से पहले मिलकर तय कर ले आगे समय थोडा कड़वा बन रहा है | उधार आदि लेना देना इस समय में करना ठीक नहीं है |

वृश्चिक- आपके लिए आज का दिन अनेक प्रकार से आपके पक्ष में लाभ देने वाला बना है लाभ भले ही छोटे छोटे हो मगर खुशिया मिलती रहे तो वह बड़ा लाभ होता है | स्थान परिवर्तन की बाते चल सकती है और किसी नए काम की नीव डालना आज ठीक रहेगा | आवश्यक काम में प्रगति हो जाएगी |

यह भी देखें  दैनिक राशिफल - 8 अक्टूबर 2021

धनु- आपके लिए आज का दिन पहले से निर्धारित कार्य को आगे बढाने के लिए अच्छा है इस समय में आप सामाजिक सेवा, धार्मिक कार्य और किसी की सहायता के काम में रूचि ले सकते है | यतिवाणी के अनुसार निर्धारित समय में आपको लाभ मिल जायेगा और परिवार में आनन्द की लहर आ सकती है |


मकर- आपके लिए आज का दिन विशेष तो नहीं है लेकिन आपके प्रयास सही दिशा में होंगे तो सफलता भी मिलने के योग बन रहे है | यतिवाणी के अनुसार किसी खास काम को दोपहर के बाद ही शुरू करे वर्ना उलझन थोडाबहुत बढ़ भी सकत है | आशा के मुताबिक सहयोग आदि समय पर नही मिलेगा |

कुम्भ- आपके लिए आज का दिन पार्टी, उत्सव आदि जैसे कार्यो में शामिल होने का बन गया है | जीवनसाथी भी आपके कार्यो में साथ देगा और प्रेम प्यार में भी बढ़ोतरी होगी | नए काम की रूप रेखा बन सकती है | शाम का समय घर से बाहर घुमने में निकलेगा ऐसा लगता है |

मीन- आपके लिए आज का दिन साधारण है | थकावट और आलस से भरपूर दिन रहेगा निजी कार्यो में बेकारी के कार्यो में दिन व्यतीत होगा | आपको अभी नए काम में कोई इंटरेस्ट नहीं लेना है | जो चल रहा है उस पर ध्यान केन्द्रित करे | यतिवाणी के अनुसार आज पुराने मित्रो या रिश्तेदारों से मुलाकात होगी |


About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!