दैनिक राशिफल – 8 अक्टूबर 2021

आज दिनांक 8 अक्टूम्बर 2021 शुक्रवार- आश्विन मास शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि दिन मे 10-48 बजे तक रहेगी फिर तृतीया तिथि शुरू होगी- स्वाति नक्षत्र शाम 6-59 बजे तक रहेगा फिर विशाखा नक्षत्र शुरू होगा- विशकुंभ योग रात 10-04 बजे तक रहेगा फिर प्रीति योग शुरू होगा- कौलव करण दिन मे 10-48 बजे तक रहेगा फिर तैतिल करण शुरू होगा- चंद्रमा दिनरात तुला राशि मे गोचर करता रहेगा- आज का राहुकाल सुबह 10-57 बजे से 12-25 बजे तक रहेगा- आज शुक्रवार को पश्चिम दिशा मे दिशाशूल रहता है- आज अभिजीत मुहर्त दोपोहर 12-02 बजे से 12-49 बजे तक रहेगा- रवियोग शाम 6-59 बजे से अगले दिन सुबह सूर्योदय तक रहेगा- आज सूर्योदय सुबह 6-33 बजे होगा ओर सूर्यास्त शाम 6-17 बजे होगा-
आज दूसरा नवरातरा है माँ ब्रहचारिणी की पूजा होगी
ज्योतिषाचार्य- यतिवर्य कुमार विजय-
मेष- आपके लिए आज का दिन शुभ और सुखकारी है | पति पत्नी में आपसी प्रेम बढेगा | अविवाहित लोगो के रिश्ते की बात आज चलाई जाए तो जल्दी रिश्ता बन जाने की सम्भावना है | यतिवाणी के अनुसार आज साझेदारी के काम में लाभ मिलेगा | आर्थिक मजबूती बढ़ेगी |

वृषभ- आपके लिए आज का दिन साधारण रहेगा | जो काम चल रहा है उस पर ध्यान दे | यतिवाणी के अनुसार आज कोई ऋण आदि न ले और अगर पहले से लिया हुआ है तो उसका कुछ हिस्सा आज चुकाने का प्रयास करे | स्वास्थ्य भी थोडा नरम गरम रहने की या सुस्ती भरा माहोल रहेगा |

मिथुन- आपके लिए आज का दिन अच्छा है | कार्य में सफलता और व्यक्तिगत सम्मान प्राप्त होगा | किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होगी | सुबह सवेरे हो सकता है कोई शुभ समाचार मिल जाए जिससे परिवार में खुशिया बढ़ेगी | यतिवाणी के अनुसार आज की गई यात्रा शुभ और लाभदायक रहेगी |

यह भी देखें  दैनिक राशिफल - 6 अक्टूबर 2021

कर्क- आपके लिए आज का दिन अच्छा है लेकिन कुछ कुछ संशय या विघ्न भी ग्रह योग के कारन आ सकता है | यतिवाणी के अनुसार आज आप काफी दुविधा की स्थति में रहेगे तो अपने काम को नहीं कर पायेगे इसलिए आज अपने पर भरोसा करे और काम को चुपचाप करते रहे |

सिंह- आपके लिए दिन शानदार है | यतिवाणी के अनुसार आज आप में काफी जोश रहेगा और अपने कार्यो के परति भी काफी सतर्क रहेगे और लगातार काम में व्यस्त रहेगे तो अच्छा होगा सफलता और सिद्धि के योग बने हुए है आर्थक लाभ होगा और आप हर काम को सफाई और चतुराई से पूरा करेगे |

कन्या- आपके लिए दिन अच्छा है खासकर के धन और कुटुंब के मामले में आप भाग्यशाल रहेगे | आर्थिक स्थति में सुधार दिखाई दे रहा है | यतिवाणी के अनुसार आज आप कोई काम छोटा न समझे जो मिले करे शाम होते होते लाभ भी मिल जायेगा | परिवार में कोई मेहमान भी आ सकते है |

तुला- आपके लिए आज का दिन चहुमुखी सफलता का है आप जिस काम में हाथ डालेगे उसमे सफलता और सिद्ध अवश्य मिलेगी | यतिवाणी के अनुसार आज आप घर में कोई शुभ मांगलिक काय संपन करवा सकते है और अगर यात्रा पर जाना चाहे तो भी जा सकते है |

वृश्चिक- आज आपके लिए बारहव चंद्रमा है इसलिए आपके लिए आज का दिन खर्चीला साबित होगा | यतिवाणी के अनुसार आज आप फालतू के खर्च पर कंट्रोल करे और धन को बचाने का प्रयास करे जो काम आसानी से कर सकते है उसको ही करे |

यह भी देखें  दैनिक यति राशिफल - 4 अक्टूबर 2021

धनु- आपके लिए आज का दिन व्यापारिक और आर्थिक रूप से समृद्धि लेकर आया है | यतिवाणी के मुताबिक आज आपके व्यापर और व्यवसाय में पिछले दिनों के मुकाबले काफी तेज़ी रहेगी | आर्थिक पक्ष मजबूत होगा और नए अच्छे और लाभकारी सौदे आपके हाथ में आयेगे |

मकर- आपके लिए आज का दिन सफलता और वृद्धि का है | यतिवाणी के अनुसार आज आप अपने व्यापार या व्यवसाय या नौकरी में बदली करना चाहे या विस्तार करना चाहे तो कर सकते है | आज भले ही सीधा अर्थ लाभ मिले या न मिले मगर आश्वासन जरुर मिल सकता है |

कुम्भ- आपके लिए आज का दिन अच्छा है | अगर देखे तो आपको आज भाग्य का बहुत साथ मिलेगा | यतिवाणी के अनुसार आज आपको अपने पुराने रुके अटके काम पुनः शुरू करे | आपका धार्मिक कार्यो में रुजान बढेगा | संतो के संग या आध्यात्म में वक्त बिताने का मौका मिलेगा |

मीन- आपके लिए अभी दिन अच्छा नहीं है | चंद्रमा की अनुकूलता नहीं मिलने से काम में बाधा और निराशा मलने के योग है लेकिन अगर आप धेर्य और समझदारी से काम लेंगे तो आज नहीं तो आगे इसका लाभ मिलेगा | यतिवाणी के अनुसार आज आप स्वास्थ्य पर ध्यान दे |

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!