प्रतिज्ञा रैली के लिए अमित गुरु ने झोंकी ताकत

भारी संख्या में कार्यकर्ताओं को ले जाने का रखा है लक्ष्य

अभी 31 अक्टूबर की गोरखपुर की प्रतिज्ञा रैली सफल बनाने पर है फोकस,टिकेट की नही है चिंता- अमित गुरु

महराजगंज। पनियरा विधानसभा के संभावित कांग्रेस प्रत्याशी और उप्र कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रवक्ता अमित गुरु पिछले एक सप्ताह से पनियरा विधानसभा के तमाम गांवो में जन सम्पर्क कर चुके हैं। जनसपंर्क के दौरान उन्होंने पकड़ी विशुनपुर, बरवा चमैनिया,बरगदवा,परसौनी,ढेकही,बाँसपार,जगदीशपुर,गोड़धोवा,अहिरौली,छपिया, धरमौली,श्यामदेउरवा,विशुनपुरा, सिसवा मुंशी, खींचा, मुजुरी ,नरटहा, गांगी, पनियरा, हँसखोरी, गनेशपुर, लक्ष्मीपुर खुर्द,किशुनपुर,पकड़ी दीक्षित आदि तमाम गांवों का दौरा कर लोगों और कार्यकर्ताओं से गोरखपुर की प्रतिज्ञा रैली में शरीक होने का अनुरोध किया। उनकी माने तो प्रियंका गांधी की 31 अक्टूबर को चंपा देवी पार्क गोरखपुर में आयोजित होने वाली प्रतिज्ञा रैली को वह अपनी प्रतिष्ठा बना चुके हैं।
श्री गुरु ने कहा कि प्रियंका गांधी जी की प्रतिज्ञा के साथ पूरा उप्र खड़ा हो रहा है और लोग इन प्रतिज्ञाओं को जानने के बाद अपने बेहतर भविष्य की आस संजो लिए है।
श्री गुरु बताया कि कांग्रेस ने प्रतिज्ञा किया है कि वह 2022 के चुनाव में कांग्रेस की 40 फीसदी टिकेट महिलाओं को देगी,इंटर पास बेटियों को जहां स्मार्ट फोन देने की प्रतिज्ञा की गई है तो वही स्नातक पास बेटियों को स्कूटी देकर उन्हें सशक्त बनाया जाएगा। गेंहू और धान की कीमत 2500 रुपये तो गन्ने का मूल्य 400 रुपये प्रति कुंतल करने की भी प्रतिज्ञा कांग्रेस ने ली है। 20 लाख नौजवानों को रोजगार व संविदा कर्मी तथा ठेका कर्मियों को नियमित करने, कोरोना के दौरान आर्थिक मार झेल रहे परिवारों को 25000 रुपये की सहायता, किसानों की पूर्ण कर्जमाफी, बिजली बिल हाफ और कोरोना काल का बिजली साफ खत्म करने की प्रतिज्ञा भी कांग्रेस ने की !
एक अन्य महत्वपूर्ण प्रतिज्ञा में कांग्रेस ने ऐलान किया है कि कोई भी बीमारी हो 10 लाख तक के इलाज का खर्च सरकार वहन करेगी। श्री गुरु ने जोर देते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार बनी तो पार्टी अपनी प्रतिज्ञाओं को अविलंब पूरा कर अगले नए प्रतिज्ञा की तरफ अग्रसर होगी।
पनियरा विधानसभा क्षेत्र में अपने कार्यकर्ताओं के साथ अमित गुरू ने जी जान लगा दिया है।
टिकेट की दावेदारी को लेकर पूछे सवाल पर श्री गुरु ने कहा कि 16 साल से कांग्रेस की सेवा अनवरत करते आ रहा हूँ और इस सेवा में कभी मैंने कोई शर्त नही रखी। अगर पार्टी ने पनियरा से लड़ाने का फैसला लिया तो अपने कार्यकर्ताओं के बल पर पनियरा की सीट कांग्रेस की झोली में देने का पूरा प्रयास करूंगा। फिलहाल अभी 31 अक्टूबर की प्रियंका गांधी जी की रैली की सफलता को लेकर हम सभी व्यस्त हैं।
बता दें श्री गुरु 2012 से टिकटों की दावेदारी करते आ रहे हैं और इस बार 2022 के चुनाव में पनियरा से उनके उम्मीदवार होने की प्रबल सम्भावनाएं है। उनकी और उनके टीम की विधानसभा क्षेत्र में जो सरगर्मियां अनवरत बढ़ रही हैं उससे तो यही लगता है।

यह भी देखें  पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक संग आलाकमान के अधिकारियों ने किया योग

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!