आवारा पशु से घायल हुए युवक की मौत

लार। सरकार जगह जगह गो आश्रय खोली है। लाखों करोड़ों खर्च हुए। इन सबके बावजूद सड़कों पर आवारा जानवरों का विचरण बन्द नहीं हुआ। ऐसे ही एक आवारा बछड़े की टक्कर से घायल हुए बाइक सवार ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
गत 9 जून की देर रात सलेमपुर- लार मार्ग पर थाना गेट के समीप एक आवारा बछड़े से एक बाइक पर सवार दो युवक टकरा गए थे। सांड से टकराने के बाद दोनों युवक सड़क किनारे गिर कर गंभीर रूप से घायल हो हुए थे। दोनों घायलो का इलाज सीएचसी लार कराया गया था। जहां डॉक्टर ने उनका प्राथमिक उपचार कर दोनों युवको को जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। लार थाना क्षेत्र के कोहरा गांव निवासी अभय कुमार 38 वर्ष पुत्र बैजनाथ व राजू 45 वर्ष एक ही बाइक से सलेमपुर से लार की तरफ आ रहे थे कि थाना गेट के समीप इनकी बाइक एक सांढ़ से टकरा गई। सांढ़ व बाइक की टक्कर में दोनों बाइक सवार अभय कुमार व राजू गम्भीर रूप से घायल हो गए थे। दोनों युवकों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था। जहां अभय की बिगड़ती हालत देखकर उसे गोरखपुर के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था इलाज के दौरान अभय की मौत हो गई है। मृतक का शव रविवार की देर शाम जब घर पहुंचा तो पत्नी सीमा देवी व माता मराक्षी देवी समेत पूरे परिवार में चीख पुकार मच गई है। मृतक अभय की दो बेटियां व दो बेटे है। परिवार का जीवन यापन के लिए गांव में ही एक छोटे से किराने की दुकान से चलता था। अभय परिवार का इकलौता कमाऊ सदस्य था। इस घटना के बाद पूरे परिवार पर पहाड़ टूट पड़ा है।
प्रशासन को चाहिए कि सड़कों पर घूम रहे आवारा पशुओं को पकड़कर गो आश्रयों के हवाले कर लोगों की जान की सुरक्षा करें। नगर निगमों को भी इस प्रकार के मामले में ध्यान देने की जरूरत है।

यह भी देखें  दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रही अभियुक्ता गिरफ्तार

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!