चुरिया देवार में पुलिस की छापेमारी में पकड़ा गया कुख्यात शराब तस्कर ज्वाला
देवरिया । यूपी-बिहार के बार्डर पर स्थित चुरिया देवार का अंतरप्रांतीय शराब तस्कर ज्वाला यादव पुलिस के हत्थे चढ़ गया। घातक लिक्विड के सहारे कच्ची शराब बनाकर लार थाना क्षेत्र व बिहार के गुठनी थाना क्षेत्र में अपने कारोबार फ़ैलाने वाले ज्वाला की रंगे हाथ गिरफ्तारी के लिए लार पुलिस ही नहीं सीओ सलेमपुर वरुण मिश्र व एसडीएम संजीव यादव ने भी कई बार प्रयास किया था लेकिन कामयाबी नहीं मिली थी। आबकारी व पुलिस की छापेमारी में भी वह कई बार बच निकला था। रविवार को पुलिस घेराबन्दी में वह गिरफ्तार कर लिया गया।
लार थाना क्षेत्र के चुरिया देवार में काफी समय पूर्व से कच्ची कारोबार का बेताज बादशाह ज्वाला यादव रविवार को पुलिस छापेमारी में गिरफ्तार हुआ। उसके पास से 120 लीटर शराब बरामद हुआ।
लार इंस्पेक्टर गिरिजेश तिवारी के नेतृत्व में गठित टीम ने आज उसे शराब बनाते समय दबोच लिया। पुलिस ने उसे शराब निर्माण व बिक्री अधिनयम में जेल भेज दिया।
पुलिस के इस छापेमारी में लार इंस्पेक्टर गिरिजेश तिवारी, चौकी इंचार्ज मेहरौना योगेन्द्र यादव सहित पूरी पुलिस टीम मौजूद रही।