लार के प्रसिद्ध राधा ब्रेकर्स व् मिष्ठान भण्डार का ताला तोड़कर चोरी

देवरिया। जिले के लार कस्बा के पिपरा चौराहा स्थित प्रसिद्ध राधा ब्रेकर्स व मिष्ठान भण्डार में बीती रात चोरी हो गयी। लॉक डाउन की वजह से दुकान कई दिनों से बन्द थी। आज शाम को जब दुकानदार साफ़ सफाई के लिए आया तो दुकान के पिछले फाटक का ताला टूटा देख उसके होश फाख्ता हो गए। दुकानदार के अनुसार उसका लगभग 60 हजार रूपये मूल्य का सामान चोरी हुआ है। पिपरा चौराहा पर नियमित पुलिस पिकेट भी लगती है। नगर में रात्रिकालीन गश्त का कोई मतलब नहीं रह गया है। रात में कभी पिकेट की जांच हो तो पता चले कि अपने प्वाईंट पर कितने पुलिसकर्मी मौजूद रहते हैं।
लार के चौमुखा निवासी राहुल कुमार गुप्ता पुत्र राधेश्याम गुप्ता की पिपरा चौराहा पर रेडबुल पेय की दुकान है। दुकान में मिठाई व चॉकलेट भी बिकते हैं। बीती रात अज्ञात चोरों ने छत के रास्ते घुसकर दुकान के पीछे का ताला तोड़कर घटना को अंजाम दिया।
चोरों ने महंगे बिस्किट्स, रेडबुल, चॉकलेट व कोल्ड ड्रिंक की पेटियों पर हाथ साफ़ किया। इस सम्बन्ध में दुकानदार को रविवार शाम 4 बजे जानकारी हुई। उन्होंने घटना की तहरीर पुलिस को दे दिया है। पुलिस यूँ भी जल्दी केस दर्ज नहीं करती है। अब देखना है कि चोरी की यह तहरीर भी दर्ज होती है या कूड़ेदान में जाती है।

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!