सांसद ने किया सफाईकर्मियों का सम्मान

देवरिया। जिले के लार ब्लॉक के सभागार में शुक्रवार को सलेमपुर के सांसद रविंद्र कुशवाहा व भाजपा नेता अमित कुमार सिंह बबलू ने लारब्लॉक के सफाई कर्मचारियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया । इस अवसर पर स्वच्छता के मिशन को कोरोना जैसे संक्रमण काल में भी अपनी जान जोखिम में डालकर कार्य करने पर सफाईवीरों के सर पर पुष्प चढ़ाया गया। समाजसेवी व देवरिया-कुशीनगर स्थानीय निकाय के नेता बबलू सिंह ने कहा कि संक्रमण के इस काल में सांसद जी ने क्षेत्रवासियों का जो ध्यान रखा वह अभूतपूर्व है। उन्होंने यह भी कहा कि हमने दस हजार जरूरतमन्द परिवारों में राहत सामग्री दी यह जनता के प्रेम और बिश्वास से ही हो सका।
इस अवसर पर बीडीओ सुधा सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि उमेश यादव, दरोगा सिंह आदि उपस्थित रहे।

About Author

यह भी देखें  महा तूफान अम्फान में जयपुर के भंवर लाल टांक ने आपदा वारियर्स के रूप में बनाई पहचान

Leave a Reply

error: Content is protected !!