महाराष्ट्र के पालघर के बाद अब यूपी के बुलंदशहर में सो रहे दो साधुओं की धारदार हथियार से निर्मम हत्या
The Newswala | महाराष्ट्र के पालघर में दो संतों की भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या किए जाने का मामला अभी शांत नहीं हुआ था कि सोमवार देर रात उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में दो सो रहें साधुओं की धारदार हथियारों से काटकर नृशंस हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह ग्रामीण मंदिर में पहुंचे तो उन्हें साधुओं के खून से लथपथ शव पड़े मिले। साधुओं की हत्या से ग्रामीणों में काफी रोष है। फिलहाल घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस ने छानबीन तक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, अनूपशहर कोतवाली के पगोना गांव में एक शिव मंदिर है। दोनों साधु 55 वर्षीय साधु जगनदास और 35 वर्षीय साधु सेवादास मंदिर में रहकर पूजा-अर्चना में लीन रहते थे। सोमवार की देर रात मंदिर परिसर में ही दोनों साधुओं की धारदार हथियारों से प्रहार कर हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह जब ग्रामीण मंदिर पहुंचे तो साधुओं के लथपथ शव देखकर भड़क गए। देखते ही देखते मंदिर में सैकड़ों लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।
10 दिन पहले महाराष्ट्र में साधुओं की पीटकर हत्या की गई थी
इससे पहले महाराष्ट्र के पालघर में 16-17 अप्रैल की दरमियानी रात दो साधुओं और उनके ड्राइवर की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। ग्रामीणों ने चोर के शक में तीनों की पिटाई की थी। मौके पर पुलिसकर्मी भी बेबस नजर आए थे। मामले में 100 से अधिक लोग गिरफ्तार किए गए हैं।
सीएम योगी ने लिया मामले का संज्ञान
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्राम पगौना, थाना अनूपशहर, जनपद बुलंदशहर में हुई हत्या की घटना का संज्ञान लिया है। उन्होंने जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंच कर घटना के संबंध में विस्तृत आख्या देने और दोषियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने निर्देश दिए हैं।
#WATCH The accused has been arrested. As per initial probe, it has been found that few days back,he had taken away a belonging (chimta) of priests after which they had scolded him. Following which,he murdered 2 priests today. Probe underway: Santosh Kumar Singh, SSP Bulandshahr pic.twitter.com/bKABSj7Ffa
— ANI UP (@ANINewsUP) April 28, 2020