लार थाना क्षेत्र में आधा दर्जन जगहों पर जमीन खोदो दारू निकलेगी

देवरिया। बिहार में शराब क्या बन्द हुई, तस्करों की पौ बारह हो गयी। जिले के लार थाना क्षेत्र में सर्वाधिक शराब का धंधा होता है। सतोतर, कुंडावल तारा, बरडीहा दलपति, लार कस्बा के पूरब , मटियरा जगदीश, लार के पकड़ी तर, खरका तुला आदि कई जगह ऐसी है जहाँ जमीन खोदने पर शराब निकलती है। यहाँ की शराब बिहार तक भेजी जाती है। पुलिस और आबकारी की टीमे इन जगहों पर महीने में एक बार पैसा वसूलने जाती हैं। लार पुलिस का अभियान चलता है तो गरीब मजदूरों पियक्कड़ों का चालान कर कोरम पूरा किया जाता है। हल्के के सिपाहियों की शह पर कच्ची का कारोबार खूब फल फूल रहा है। पुलिस ईंट भट्ठे के मालिकों पर कार्रवाई नहीं करती जिनके संरक्षण और देख रेख में शराब की मिनी फैक्ट्रियां चल रहीं हैं।

About Author

यह भी देखें  हम होंगे कामयाब, मिलकर जीतेंगे कोरोना से जंग: डॉ कनक वर्मा

Leave a Reply

error: Content is protected !!