हरियाणा व पंजाब से चला शराब का रेला

खामपार, बनकटा, गुठनी में पकड़ी गयी भारी मात्रा में शराब

चौरी चौरा, गौरीबाजार, देवरिया, खुखुंदू, सलेमपुर व लार की सीमा से निकल रहीं शराब लदी गाड़ियां

देवरिया/सीवान। रविवार व सोमवार का दिन शराब तस्करों के लिए ठीक नहीं रहा। पंजाब और हरियाणा से चले शराब लदे वाहन कुसुमही में हाइवे छोड़ने के बाद चौरी चौरा, गौरीबाजार, देवरिया, खुखुंदू, सलेमपुर व लार पुलिस क्षेत्र से होकर बिहार तक पहुंच रहे हैं। होली के मद्देनजर यह शराब लदे वाहनों का रेला रोज आ रहा है। हालांक खामपार, बनकटा, लार व गुठनी थाने को शराब पकड़ने में सफलता भी मिली। गुठनी पुलिस ने आर्मी ऑन ड्यूटी लिखे वाहन से पंजाब निर्मित 50 लाख का अंग्रेजी शराब जप्त किया है। आर्मी लिखे वंद बॉडी के आइसर मिनी ट्रक का ताला तोड़ने के लिए प्रतिनियुक्त अंचल के दंडाधिकारी तारकेश्वर पाण्डेय की देखरेख व मैरवा प्रक्षेत्र के पुलिस निरीक्षक अरविंद कुमार की उपस्थिति में तोड़ा गया। वाहन के बॉडी का ताला तोड़ने के बाद जो दृश्य दिखा वह देख सभी हैरान हो गये। वाहन पंजाब निर्मित रॉयल जेनरल व्हिस्की शराब से पूरा भरा हुआ था। थानाध्यक्ष मनोरंजन कुमार ने बताया कि होली के मौके पर बिहार क्षेत्र में शराब पहुचने की संभावना पर पुलिस कप्तान अभिनव कुमार के शख्त निर्देश पर चलाये जा रहे सघन वाहन जांच के क्रम में रविवार देर शाम श्रीकरपुर चेकपोस्ट पर आर्मी ऑन ड्यूटी लिखा मिनी ट्रक यूपी के मेहरौना कि तरफ से आया। आर्मी लिखे वाहन को जांच के लिये रोका गया तो चालक ने आर्मी के होने का दावा कर वाहन को खोलकर जांच करवाने से मना कर दिया और आर्मी के अधिकारियों को सूचित कर वीडियोग्राफर बुलाने के बहाने बता निकल गया। चालक जब वापस रात तक वापस नही आया तो थानाध्यक्ष ने वाहन को थांना लाया और पुलिस कप्तान को सूचना देते हुए सोमवार दोपहर दंडाधिकारी की देखरेख में ताला तोड़वाया। गाड़ी को पकड़ने में चेकपोस्ट प्रभारी हरिवंश यादव, एएसआई राजेश कुमार सहित चेकपोस्ट के गार्डों की सराहनीय भूमिका रही। आर्मी लिखे जप्त वाहन का नं जीजे 16 डब्लू 2439 से 500 कार्टन अंग्रेजी शराब बरामद हुआ जिसका बाजार भाव 50 लाख आंका गया है।

यह भी देखें  हरियाणा शराब तस्करों ने लार छोड़ पकड़ी खामपार, बनकटा, भाटपार की राह

 

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!