शिक्षक के स्वच्छता अभियान के 100 दिन पूरे,अब नेकी की दूसरी राह

देवरिया। एक शिक्षक के सेवा भाव, स्वच्छता अभियान व दानशीलता के चर्चे लार क्षेत्र ही नहीं समूचे जनपद सहित आसपास के इलाके में हो रही। शिक्षक ने दिखावटी नहीं हकीकत के स्वच्छता अभियान के सौ दिन पूरे करने के बाद अब स्वच्छता के साथ नेकी की दूसरी राह भी पकड़ ली। शिक्षक ने तीन दिन के लिए अपने नगर में एक स्टाल लगवाने की व्यवस्था की है। नेकी की इस राह में नगरवासियों से अपील की गयी है कि आप अपने पुराने वस्त्र जैसे शर्ट, पैंट, बनियान, कच्छा, स्वेटर, जाकिट, कोट, मोज़े , मफलर, टोपी आदि निर्धारित स्थल पर छोड़ जाएँ और जरूरतमन्दों से अपील की गयी है कि वे यहाँ आकर अपनी पसन्द के वस्त्र ले जाकर प्रयोग करें। शिक्षक के इस अनोखे प्रयोग की सर्वत्र चर्चा है।

जिले के नगर पंचायत लार के बौली वार्ड की सभासद रीमा सिंह के पति व चौमुखा प्रा वि के प्रधानाध्यापक बन्टी सिंह ने 2 अक्टूबर गांधी जयंती के दिन से नगर में स्वच्छता अभियान प्रारम्भ किया। यह अभियान प्रतीकात्मक नहीं धरातल पर है
स्वच्छता के मामले में प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी से प्रभावित सभासद पति यह कार्य लगातार तीन माह से कर रहे हैं। कभी पुलिस चौकी, कभी थाना, कभी अस्पताल, कभी नगरपंचायत, कभी मन्दिर तो कभी मस्जिद प्रांगण की सफाई उनकी दिनचर्या बन गयी है। वह सार्वजनिक शौचालयों की भी बेहिचक सफाई करते हैं। सड़क पर मरे पड़े कुत्तों, सियारों को उठाकर उन्हें दफनाते हैं। उनके इस कार्य की बड़ी चर्चा है।

शिक्षक बन्टी सिंह ने नेकी की राह का एक पोस्टर जारी किया है। जिसमें नगर पंचायत लार के ग्रामीण बैंक के सामने 22, 23 व 24 दिसम्बर को एक स्टाल पर दानदाताओं के पुराने वस्त्र जमा होंगे और जरूरतमंदों में वितरित होंगे। नेकी के इस राह की भी बड़ी चर्चा है।

यह भी देखें  आज की पत्रकारिता: समय के साथ बदलते संवेदनशील मीडिया का चेहरा

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!