सलेमपुर के सांसद प्रतिनिधि का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत

देवरिया। जिले के सलेमपुर सांसद रविंद्र कुशवाहा के प्रतिनिधि अशोक कुशवाहा की स्कार्पियो बीती रात मऊ जिले में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। घटना में दो की मौत हो गयी। मधुबन थाना क्षेत्र के दोहरीघाट मार्ग पर चकरा बासूनगर के पास शुक्रवार की रात लगभग 10 बजे अनियंत्रित स्कार्पियो खाई में पलट गई। इस हादसे में घटनास्थल पर ही बलिया जनपद के उभांव थाना क्षेत्र के रहने वाले दो लोगों की मौत हो गई। रात में ही मौके पर पहुंची स्‍थानीय पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रात में ही हादसे की बाबत परिजनों को पुलिस ने सूचना दे दी। रात में ही मृतकों की पहचान बलिया जनपद के नगरा थाना क्षेत्र के सुपापाली निवासी रंजीत (24) पुत्र हरेंद्र पटेल और खंडवा निवासी विजय (22) पुत्र लाल बहादुर पटेल के रूप में हुई। दोनों मधुबन से दोहरीघाट की तरफ जा रहे थे। तेज रफ्तार के चलती स्कार्पियो अनियंत्रित होकर पहले पेड़ में टकराई इसके बाद बिजली के पोल को तोड़ते हुए खाई में चली गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे स्‍थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। हादसे की सूचना परिजनों को मिली तो उनका रो रोकर बुरा हाल हो गया।

दुर्घटनाग्रस्‍त स्‍कॉर्पियो सलेमपुर भाजपा सांसद रविंद्र कुशवाहा के प्रतिनिधि अशोक कुशवाहा की थी। जिसमें सवार चालक विजय पटेल (22) ग्राम बिडहरा बिल्थरारोड व रंजीत (24) की मौत हो गई। सांसद का चालक विजय अपने निजी कार्य के लिए स्कार्पियो से अपने फूफा के यहां रिश्तेदारी में दोहरीघाट जा रहा था। स्कार्पियो सं. यूपी 52 एजेड 8809 सांसद रविंद्र कुशवाहा के प्रतिनिधि अशोक कुशवाहा के नाम से ही पंजीकृत है

यह भी देखें  सोशल मीडिया पर झूठी पोस्ट करने वाले पर केस

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!