लार में शव रखकर हाईवे जाम, उपद्रव के बाद पुलिस का लाठी चार्ज

देवरिया। जिले के लार में गुरुवार को शव रखकर हाईवे जाम कर भीषण उपद्रव हुआ। एक घण्टे तक नगर के पिपरा चौराहा पर हरिजन बस्ती के लोंगो ने मृत युवक का शव रखकर जाम लगाया। जब पुलिस जाम हटवाने पहुंची तो पुलिस पर पथराव हुआ। पिपरा चौराहा स्थित दुर्गा मन्दिर से लेकर शहीद हरेराम चौक तक अराजकता का आलम रहा। प्रदर्शनकारियों ने जब ईंट पत्थर चलाने शुरू किये तो दुकाने धड़ाधड़ बन्द हो गयीं। पुलिस को मौके से खदेड़ कर मुर्दाबाद के नारे लगाये गए। कई पुलिस कर्मियों की पिटाई हुयी। पुलिस की एक गाडी को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। लोग सड़क पर पुलिस के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे। घटना स्थल पर दुर्व्यवहार के शिकार एक दरोगा ने जब थाने पर स्थिति की जानकारी दी और अतिरिक्त फ़ोर्स की मांग की तो मुंशी ने इसे हल्के में लिया और यहाँ पुलिस पिट गयी और मौके से भागकर हाइड्रिल तिराहे पर जाकर खड़ी हो गयी। सड़क पर अराजकता की स्थित, चारों ओर से ईंट पत्थर। कोई किसी की सुनने को तैयार नहीं। डेढ़ घण्टे उपद्रव के बाद जब अतिरिक्त पुलिस मौके पर पहुंची तब शव कब्जे में लिया जा सका। जाम की वजह से सड़क पर वाहनों की लम्बी कतारें लग गयीं। स्थिति कण्ट्रोल से बाहर हो गयी तो पीएसी और बाहर की फ़ोर्स भी मंगाई गयी। उसके बाद पुलिस ने जब अपनी कार्रवाई शुरू की तो चारो ओर चीख पुकार निकलने लगी। पुलिस लाठी चार्ज में दलित बस्ती के बहुत लोग घायल हो गए। शाम 5 बजे से लगा वाहनों का जाम रात 8 बजे समाप्त हुआ। घटना के मूल में जाने पर पता चला कि गत 18 अक्टूबर को सड़क दुर्घटना में  कोहरा गांव के समीप सड़क दुर्घटना में रविंद्र कुमार 25 पुत्र सीताराम निवासी पिपरा वार्ड  को लार पिण्डी लार मार्ग  बाइक सवार ने ठोकर मार दिया। ठोकर लगने से युवक रविन्द्र कुमार गम्भीर रूप से घायल हो गया था।  गोरखपुर के अस्पताल में इलाज के दौरान को मौत हो गयी। गुरुवार की शाम लगभग 4ः30 बजे रविन्द्र का शव गांव पहुंचते लोगों ने रामजानकी मुख्य मार्ग पर पिपरा चैराहा के समीप सड़क को जाम कर दिया। सड़क जाम की सूचना पर चैकी प्रभारी अमित कुमार पाण्डेय अपने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जहां सड़क जाम कर रहे लोगों ने पुलिस के साथ दुव्र्यवहार करते हुए दौड़ा लिया। पुलिस टीम के दौड़ाने के साथ ही पथराव कर सरकारी पुलिस वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस पर पथराव की सूचना पर मौके पर पहुंचे सीओ सलेमपुर वरूण मिश्रा व एसडीएम संजीव कुमार व थानाध्यक्ष लार विजय सिंह गौर भारी पुलिस बल व पीएसी के साथ पहुंचे और दमनात्मक कार्रवाई की। दर्जन भर युवक पकड़ के थाने भेजे गए।

यह भी देखें  देवरिया में डीएम-एसपी ने समाज के हर वर्ग को किया सम्मानित

 

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!