बुलेट ट्रेन: सूरत-बिलिमोरा के बीच हाई-स्पीड ट्रैक पर शुरू हुई बिजली सप्लाई, जानें अहम बातें

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर में सूरत से बिलिमोरा के बीच 50 किमी लंबे ट्रैक पर बिजली सप्लाई शुरू हो गई है। ट्रेन 320 km/h की रफ्तार से दौड़ेगी।

बुलेट ट्रेन: सूरत-बिलिमोरा के बीच हाई-स्पीड ट्रैक पर शुरू हुई बिजली सप्लाई, जानें अहम बातें

साभार: आज तक

सूरत। देश की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना को लेकर एक महत्वपूर्ण पड़ाव हासिल हुआ है। मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर में सूरत से बिलिमोरा के बीच बने 50 किलोमीटर लंबे एलीवेटेड ट्रैक पर ओवरहेड इक्विपमेंट (ओएचई) के जरिए बिजली की आपूर्ति शुरू कर दी गई है। नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एनएचएसआरसीएल) ने सोशल मीडिया के माध्यम से इस संबंध में जानकारी साझा की है।

बुलेट ट्रेन के इस रूट पर 2×25 केवी का आधुनिक ओवरहेड ट्रैक्शन सिस्टम स्थापित किया गया है। इसमें एलीवेटेड रूट की अप और डाउन दोनों लाइनें शामिल हैं। हाई-स्पीड ट्रेन संचालन के दौरान निर्बाध और स्थिर बिजली आपूर्ति बनाए रखने के लिए देश में पहली बार कंपाउंड कैटेनरी प्रणाली का इस्तेमाल किया जा रहा है। इस तकनीक में मुख्य कैटेनरी तार और संपर्क तार के बीच एक सहायक तार लगाया जाता है, जिससे ट्रेन को 320 किलोमीटर प्रति घंटे की गति पर भी निरंतर ऊर्जा मिलती रहे।

508 किलोमीटर रूट पर बने हैं 14 सब-स्टेशन

508 किलोमीटर लंबे इस पूरे कॉरिडोर में बिजली वितरण के लिए 14 ट्रैक्शन सब-स्टेशन (टीएसएस) तैयार किए गए हैं। इनमें से 9 सब-स्टेशन गुजरात में और 5 महाराष्ट्र में स्थित हैं। ये सब-स्टेशन मुख्य बिजली ग्रिड से पावर लेकर ओवरहेड सिस्टम को सप्लाई करेंगे। इस पूरे इलेक्ट्रिकल नेटवर्क की निगरानी एक केंद्रीय नियंत्रण केंद्र (सेंट्रलाइज्ड कंट्रोल सेंटर) द्वारा की जाएगी।

बिजली चालू होने के बाद रेलवे प्रशासन ने सुरक्षा के लिहाज से एक एडवाइजरी जारी की है। इसमें ट्रैक और अलाइनमेंट के आसपास रहने वाले स्थानीय निवासियों, राहगीरों और निर्माण कार्य में जुटे कर्मियों को ओवरहेड बिजली तारों के नजदीक न जाने और उन्हें न छूने की सख्त चेतावनी दी गई है।

यह भी देखें  मूत्रपान: क्या परेश रावल का दावा वैज्ञानिक कसौटी पर खरा उतरता है?

अगले साल से पटरी पर दौड़ने की उम्मीद

इस हाई-स्पीड कॉरिडोर पर बुलेट ट्रेन की अधिकतम गति 320 किलोमीटर प्रति घंटा होगी, जबकि अहमदाबाद और मुंबई के बीच इसकी औसत रफ्तार 300 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी। अगले वर्ष से इस रूट पर ट्रेन का नियमित संचालन शुरू होने की संभावना है। यह रेल मार्ग गुजरात, महाराष्ट्र और दादरा एवं नगर हवेली से होकर गुजरता है।

इस पूरे कॉरिडोर में कुल 12 स्टेशन तय किए गए हैं। इनमें मुंबई (बीकेसी), ठाणे, विरार, बोइसर, वापी, बिलिमोरा, सूरत, भरूच, वडोदरा, आनंद, अहमदाबाद और साबरमती शामिल हैं।

स्रोत: आज तक

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!