बोर्ड की बैठक के लिए जिलाधिकारी से गुहार

 

डीएम के दरबार में सोमवार को पहुंचे लार के सभासद

नगर पंचायत लार में स्थाई अधिशासी अधिकारी की तैनाती की मांग

देवरिया। आज लार नगर पंचायत के दर्जन भर सभासद जिलाधिकारी के जनता दरबार में पहुंच गए। सभासदों का आरोप है कि नगर पंचायत लार में बोर्ड की बैठक नहीं हो रही है। जनवरी से जुलाई आ गया। विकास कार्य बाधित है। सभी सभासदों ने एक स्वर से नगर पंचायत लार में स्थाई अधिशासी अधिकारी के तैनाती की मांग की है। जिलाधिकारी देवरिया को एक सयुक्त हस्ताक्षरित ज्ञापन भी सभासदो ने सौंपा। ज्ञापन देने वालों में अर्जुन पाल, पंकज सिंह,प्रमोद विश्वकर्मा बड़े, सुदर्शन प्रसाद, मजहर इकबाल, प्रमोद कुमार, शम्स मेराज, पुष्पा देवी, पिंकी देवी, बसंती देवी, संजू देवी आदि थे।
उधर बोर्ड की बैठक नहीं कराए जाने के संबंध में नगर पंचायत लार के अधिशासी अधिकारी मृदुल कुमार सिंह ने कहा कि आज बैठक के लिए एजेंडा जारी हो जाएगा। लखनऊ में विधान सभा सत्र चल रहा है। चार दिन बाद नगर पंचायत लार के बोर्ड की बैठक करा दिया जाएगा।

About Author

यह भी देखें  रामेश्वर तिवारी हत्याकांड में बड़ा एक्शन: पुलिस मुठभेड़ में नामजद आरोपी के पैर में लगी गोली

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!