किताबी ज्ञान के साथ संस्कारों का समावेश वर्तमान की आवश्यकता-शिक्षा मंत्री

जयपुर, 30 जून। स्व. श्री फूसारामजी महाराज स्मृत सेवा प्रन्यास जालोर द्वारा विधानसभा क्षेत्र जालोर के माध्यमिक शिक्षा बोर्ड-2024 में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान समारोह रविवार को जालोर जिले के गणेश गार्डन में आयोजित हुआ।
समारोह में शिक्षा मंत्री श्री मदन दिलावर ने कहा कि शिक्षा में किताबी ज्ञान के साथ संस्कारों का समावेश होने पर ही शिक्षा पूर्ण होती है। यह संस्कार परिवार, गुरूजन व समाज से मिलते हैं।  उन्होंने कहा कि प्रतिभाएं सभी जगह विद्यमान है, उन्हें केवल प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है। इसी कड़ी में स्व. फूसारामजी महाराज स्मृत सेवा प्रन्यास जालोर द्वारा इस प्रकार के अनूठे कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि बच्चों का मन मिट्टी के समान होता हैं, इन्हें मूर्त्त रूप देकर समाज एवं राष्ट्र के लिए उपयोगी बनाना हम सबका दायित्व हैं।
शिक्षा मंत्री ने अपने उद्बोधन में बढ़ते पर्यावरण प्रदूषण पर चिन्ता व्यक्त करते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का आह्वान किया।
समारोह में राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक श्री जोगेश्वर गर्ग ने कहा कि सम्मानित होने वाली प्रतिभाएं अपना करियर निर्माण कर परिवार, समाज एवं जिले का गौरवान्वित करें। उन्होंने स्वयं एवं राज्य सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में हरसंभव सहयोग किये जाने की बात कहते हुए स्व. फूसरामजी महाराज के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला।
आहोर विधायक श्री छगनसिंह राजपुरोहित ने कहा कि सम्मानित होने वाली प्रतिभाओं को बधाई देते हुए और अधिक परिश्रम कर आगे बढ़ने की बात कही।
जिला कलक्टर पूजा पार्थ ने अपने शैक्षिक अनुभव साझा करते हुए सम्मानित विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारण कर आगे बढ़ने की बात कही।
इस अवसर पर सम्मानित होने वाले विद्यार्थी व उनके अभिभावक, गणमान्य नागरिक व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
यह भी देखें  अवैध खनन की शिकायत के लिए खान विभाग ने जारी किया वाट्सएप नंबर

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!