जिला कलक्टर ने विभिन्न अनुभागों का किया औचक निरीक्षण

डूंगरपुर, 06 फरवरी। जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह ने मंगलवार को जिला कलक्ट्रेट, डूंगरपुर के विभिन्न अनुभागों व जिला परिषद की विभिन्न शाखाओं का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने कमरों और अलमारियों में फाइलों, साफ-सफाई आदि का जायजा लिया। शाखा प्रभारियों से निस्तारित प्रकरणों की फाइलों और रिकॉर्ड को तत्काल रिकॉर्ड रूम में जमा करने की निर्देश दिए। उन्होंने कुछ स्थानों साफ-सफाई नहीं होने और फाइलों को अस्त-व्यस्त देखकर आगामी शनिवार तक पत्रावलियों को सुव्यवस्थित रखने और फैसलशुदा पत्रावलियों को रिकॉर्ड रूम में जमा करने एवं कक्षों को साफ-सुथरा और व्यवस्थित रखने के लिए निर्देश दिए। पत्रावलियों के समयबद्ध निस्तारण और कार्यालय में सुव्यवस्थित कार्य संस्कृति विकसित करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने कहा कि शनिवार के पश्चात कभी भी वापस चौक कर सकते हैं। निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर कुलराज मीणा और जिला परिषद सीईओ गितेश श्री मालवीय भी साथ रहे।

About Author

यह भी देखें  7.7 Magnitude Earthquake Rocks Myanmar, Triggers Chaos in Bangkok and Beyond

Leave a Reply

error: Content is protected !!