Job Alert : उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने 240 पदों पर निकाली भर्ती, 28 अक्टूबर तक कर सकते हैं आवेदन

उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी के मौकों का इंतजार कर रहे स्नातकों के के लिए उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) ने असिस्टेंट अकाउंटेंट के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया सोमवार, 18 अक्टूबर 2021 से शुरू हो गयी है। इच्छुक उम्मीदवार 28 अक्टूबर 2021 तक आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि यूपीपीसीएल द्वारा असिस्टेंट एकाउंटेंट के कुल 240 पदों पर भर्ती की जानी है, जिसमें से 109 पद अनारक्षित हैं, जबकि 24 EWS उम्मीदवारों के लिए, 56 OBC के लिए, 48 SC के लिए और 3 ST कटेगरी के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं।


कैसे करें आवेदन

योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट upenergy.in पर आवेदन कर सकते हैं। किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या डीम्ड यूनिवर्सिटी से कॉमर्स में ग्रेजुएशन डिग्री प्राप्त कर चुके उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

आयु सीमा

आवेदकों की उम्र 1 जुलाई 2021 को कम से कम 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष तक होना चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी मापदंड के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।


आवेदन शुल्क

सामान्य श्रेणी / ईडब्ल्यूएस / ओबीसी (गैर-क्रीमी लेयर) के आवेदकों को 1180 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। जबकि एससी / एसटी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए 826 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के आवेदकों को सिर्फ 12 रुपये का भुगतान करना होगा।

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!