जेके लक्ष्मी सीमेंट फ़ेक्ट्री के पॉवर प्लांट मे चोरी के दो आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पिंडवाड़ा | सरुपगंज पुलिस ने जेके सीमेंट फैक्ट्री के पावर प्लांट में घुसकर चोरी करने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। थाना अधिकारी छगन डांगी ने बताया कि गत 4 नवंबर की देर रात को जेके सीमेंट फैक्ट्री के पावर प्लांट में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी पावटा फली रामपुरा निवासी कालूराम पुत्र लस्मा गरासिया और पेपाराम उर्फ रुपाराम पुत्र कालू गरासिया को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

वहां से उन्हें पीसी रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। इस चोरी की वारदात में शामिल दूसरे आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है। गौरतलब हैकि गत 6 नवंबर को जेके सीमेंट फैक्ट्री के सिक्योरिटी आफिसर रामस्वरुप रायका ने सरुपगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि 4 नवंबर को रात को चार बदमाशों ने फैक्ट्री के पावर प्लांट से फैक्ट्री से सामान चुरा ले गए तथा कार्मिकों के साथ मारपीट की। इस मामले में जांच के दौरान पुलिस ने सामान लेकर भागते समय की चोरों की सीसीटीवी में कैद घटना के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार किया।

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!