विपक्ष के नेता बौवरा गए हैं – रवि किशन शुक्ला
अंजनी दुबे, गोरखपुर | गोरखपुर लोकसभा से बीजेपी सांसद रवि किशन शुक्ला ने अपने क्षेत्र से गायब रहने के आरोपों पर विपक्ष को जमकर खरीखोटी सुनाई हैं । उन्होंने कहा कि विपक्ष सहयोग की जगह केवल कटाक्ष करने का काम कर रहा हैं , ख़ैर मैंने पहली बार विपक्ष को इतना फ्रस्ट्रेटेड देखा है। कारण केवल मोदी जी का सबका साथ, सबका विकास मॉडल । भोजपुरी में कहा जाए तो विपक्ष बौवरा गए हैं। हालात ये है कि ये लोग अपना पैर अपने ही मुंह में लेकर चबा रहें हैं ।
सांसद रवि किशन ने कहा कि विपक्षी पागल हो गए हैं, 40 से 50 साल तक विपक्ष को अपना भविष्य नहीं दिख रहा है, इसलिए पगलाकर अपना ही शरीर नोच रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन्हें जब कोई मु्द्दा नहीं मिला तो सांसद कहां है, इसपर सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये बोका लोग, जाहिल लोगों को पता ही नहीं सांसद जी ट्रेन पर लोगों को चढ़वा रहे हैं। पीएम मोदी और सीएम योगी की तारीफ करते हुए रवि किशन ने कहा कि बीजेपी ने सभी की मदद की है।