कोरोना योद्धाओं को इम्यूनिटी पावर बढ़ाने के लिए बांटी गई होम्योपैथिक दवाई

  • होम्योपैथिक चिकित्सक के नेतृत्व में बांटी दवाई, लोगों ने सराहा

हिंगोनियां। कोरोना संकट के बीच आयुष मंत्रालय ने सेहत सही रखने और इम्युनिटी मजबूत करने को लेकर कुछ दिशानिर्देश जारी किए हैं। मंत्रालय ने कहा कि कोविड-19 के इलाज की अब तक कोई दवा नहीं बनी है। ऐसे में इम्युनिटी को मजबूत करने वाले कदम उठाने चाहिए।  रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार के आयुष मंत्रालय द्वारा बताए गए उपायों का व्यापक प्रचार-प्रसार कराने के निर्देश दिए हैं। ऐसे में इस कड़ी के तहत हैं कोरोनावायरस से निपटने के लिए आदर्श प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हिंगोनियां के आयुष होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. ऋषिकेश शर्मा ने शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए सैकड़ों लोगों को होम्योपैथिक दवा निःशुल्क वितरित की। कोरोनावायरस के संक्रमण से बचाव को लेकर लोगों में होम्योपैथिक दवा पीने व लेने का उत्साह देखा गया। चिकित्सक ने बताया कि रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए आयुष मंत्रालय भारत सरकार द्वारा होम्योपैथिक आर्सेनिक एल्ब-30 दवाई उपलब्ध कराने की नोडल अधिकारियों को एडवाइजरी जारी की गई है जिसके तहत मेरे चिकित्सालय क्षेत्र में सभी कोरोना योद्धाओं, कर्मवीरों सहित आमजन को दवाई वितरित की गई है। उन्होंने बताया कि कस्बे सहित जोरपुरा-सुन्दरियावास, बेणियां का बास, डुंगरी सहित आसपास के क्षेत्रों में दवा वितरित की गई। इस दौरान डाॅ. ऋषिकेश शर्मा ने लोगों को दवा, सेनेटाइजर, मास्क का सही उपयोग करना बताया तथा बचाव के उपाय भी बताए। मौसमी बीमारियों से बचाव को लेकर एहतियात बरतने का आग्रह किया। कोरोना वायरस को लेकर जनता से सतर्क रहने के लिए आग्रह किया साथ ही अपने घरों एवं आसपास सफाई बनाए रखने तथा हाथों को बार-बार धोने के प्रति जागरूक किया। इस दौरान सभी लोगों से अपने-अपने घरों में रहकर लॉकडाउन का ठीक से पालन करने का आह्वान किया।

यह भी देखें  राजस्थान में तीन गुना रफ्तार से बढ़ रहा कोरोना से मौतों का आंकड़ा

 

 

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!