डायल 112 देवरिया ने 3 वर्ष के बच्चे को मिलवाया उसके परिजनों से

लार,देवरिया | 112 नबर पर लार के खुर्शीद आलम द्वारा सूचना दी गई कि एक 3 साल की बच्ची अकेले कस्बे में टहल रहीं हैं ,सूचना पर पीआरवी तत्काल मौके पर पहुंचकर उक्त बच्ची के संबंध में जानकारी हेतु सोशल मीडिया व जन सहयोग से पता करने में जुट गई तथा कुछ समय बाद स्थानीय थाना लार से 4 किलोमीटर की दूरी पर ग्राम ठाकुर गौरी की रहने वाली बच्ची घर से खेलते वक्त निकल गई, फिलहाल उक्त बच्ची को उसके परिजन बड़े पिता कन्हैया शर्मा व दादी श्रीमती कमलावती देवी को पीआरवी द्वारा सुपुर्द किया गया । पुलिस के इस सराहनीय कार्य के लिए आम जनमानस द्वारा भूरि-भूरि प्रशंसा की जा रहीं हैं । परिजनों का कहना है कि पुलिस के वजह से आज एक बड़ी घटना होते हुए रुक गई ।

About Author

यह भी देखें  शिकायत के बाद कानूनगो एवं लेखपाल द्वारा किया गया फसल का सर्वे

Leave a Reply

error: Content is protected !!