नपं में भ्रष्टाचार के मामले में डीएम से शिकायत किये सभासद

देवरिया से पुरुषोत्तम सिंह की रिपोर्ट

देवरिया ।छात्र नेता ओम नारायण सिंह व भाजपा नेता चंद्रभूषण सिंह नगर पंचायत लार के कथित भ्र्ष्टाचार की जांच करा ही रहे थे कि अब नगर के 16 सभासदों में से 11 ने अधिशासी अधिकारी राजन नाथ तिवारी व नगर पंचायत अध्यक्ष लार सरोज यादव के खिलाफ मोर्चा खोल दिये हैं। पहली मार्च को सभासद डीएम को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग किये। आरोप है कि बगैर सभासदों से चर्चा किये मनमाने टेंडर निकाले जा रहे हैं। अध्यक्ष के पति जगदीश यादव दफ्तर में बैठकर सभासदों को अपशब्द बोलते है। सभासदों में भय है। चार माह से बोर्ड की बैठक तक नहीं बुलाई गई । अपने चहेतों को लाभ पहुंचाया जा रहा है।

जिलाधिकारी देवरिया को शिकायती पत्र देने वाले सभासदों में चौक वार्ड के राजेश कुशवाहा, कोइरी टोला वार्ड की नरगिस जहाँ, बाजार वार्ड के चंदन कुमार, गयागिर वार्ड के बीरबल यादव, भरटोलिया वार्ड से अजय जायसवाल, मठ वार्ड के महफूज लारी, शास्त्री नगर के रियाज लारी, तिवारी टोला के आलिम लारी, धवरिया के ओम प्रकाश चौहान, पिपरा के कविलास प्रसाद प्रमुख हैं।

About Author

यह भी देखें  देवरिया के लार ब्लाक में दर्जनों को नहीं मिला प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का मकान

Leave a Reply

error: Content is protected !!