धुसवा गांव में शीशम के पेड़ से लटकता मिला 28 वर्षीय युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम

देवरिया। बिहार सीमा से सटे धुसवा गांव में बुधवार दोपहर उस समय सनसनी फैल गई, जब गांव के पूरब खेत में शीशम के पेड़ से एक युवक का शव लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है।

जानकारी के अनुसार, धुसवा गांव निवासी मुस्ताक अंसारी (28) पुत्र मुमताज अंसारी बुधवार दोपहर बाइक से गांव के पूरब खेत की तरफ गया था। कुछ देर बाद खेत में धान की बालियां बटोर रही महिलाओं की नजर शीशम के पेड़ से लटक रहे युवक पर पड़ी। यह देखकर महिलाओं ने शोर मचाया। आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर जुट गए और परिजनों को सूचना दी।

सूचना मिलते ही परिजन और बरियारपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया और घटनास्थल का निरीक्षण किया। थानाध्यक्ष ने परिजनों से भी घटना के संबंध में जानकारी ली। पुलिस ने मृतक का मोबाइल फोन भी अपने कब्जे में ले लिया है।

बताया जाता है कि मुस्ताक काफी समय से गांव में ही रह रहा था। वह दो भाइयों में बड़ा था। उसका छोटा भाई मंजूर अंसारी और पिता मुमताज अंसारी बाहर रहते हैं। युवक की मौत की खबर मिलते ही पत्नी जैनब, पांच वर्षीय बेटे और मां सैफून का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

थानाध्यक्ष दीपक सिंह ने बताया कि युवक का शव फंदे से लटका मिला है। मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी देखें  आधी रात को ट्रक से पहुंचे सीओ,आँखों देखा पुलिस की लूट

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!