कुशीनगर: देवरिया से लौट रहे प्रधानाचार्य और चालक की क्रेन से टक्कर में दर्दनाक मौत

कुशीनगर के कप्तानगंज में क्रेन और कार की भीषण टक्कर में महराजगंज के इंटर कॉलेज प्रधानाचार्य व चालक की मौत हो गई।

कुशीनगर: देवरिया से लौट रहे प्रधानाचार्य और चालक की क्रेन से टक्कर में दर्दनाक मौत

साभार: दैनिक जागरण

कुशीनगर। जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार रात हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में कार सवार प्रधानाचार्य और उनके ड्राइवर की जान चली गई। दुर्घटना कप्तानगंज-परतावल मार्ग पर इंदरपुर स्थित दुर्गा मंदिर के पास हुई, जहां देवरिया से वापस आ रही कार में सामने से आ रही क्रेन ने भीषण टक्कर मार दी। इस हादसे में कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

ब्रह्मभोज में शामिल होकर लौट रहे थे

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, महराजगंज जिले के भिटौली थाना अंतर्गत लक्ष्मीपुर देउरवा निवासी नित्यानंद मणि त्रिपाठी गांव के ही जोखन मणि त्रिपाठी इंटर कॉलेज में बतौर प्रधानाचार्य कार्यरत थे। वह मंगलवार को अपने भाई के ससुराल देवरिया में आयोजित एक ब्रह्मभोज समारोह में सम्मिलित होने गए थे। उनके साथ कार चालक उद्धव पांडेय भी मौजूद था। रात लगभग 10 बजे जब दोनों कार से वापस लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को गाड़ी से बाहर निकाला और इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज पहुंचाया। हालांकि वहां मौजूद चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।

गांव और विद्यालय परिवार में शोक की लहर

घटना की जानकारी जैसे ही भिटौली के लक्ष्मीपुर देउरवा गांव पहुंची, परिजनों में चीख-पुकार मच गई। प्रधानाचार्य के असामयिक निधन की खबर से विद्यालय परिवार और पूरे गांव में मातम छा गया है। बड़ी संख्या में ग्रामीण परिजनों को सांत्वना देने उनके घर पहुंचे हैं।

यह भी देखें  लखनऊ में बाढ़ का असर, नाव से पहुंचे अधिकारी; प्रभावित इलाकों में राहत अभियान तेज

मामले में कप्तानगंज थानाध्यक्ष धीरेंद्र राय ने बताया कि दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। दुर्घटनाग्रस्त कार को टक्कर मारने वाली क्रेन को पुलिस ने जब्त कर थाने पहुंचा दिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

स्रोत: दैनिक जागरण

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!