साभार: prabhatkhabar.com
लखनऊ। एनसीएल इंडिया ने विभिन्न विभागों में रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती का नया नोटिफिकेशन जारी किया है। इस प्रक्रिया के तहत कुल 145 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। उत्तर प्रदेश के इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी इन पदों के लिए 20 नवंबर 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करने की अंतिम तारीख 19 दिसंबर 2026 तय की गई है।
इन पदों पर होगी नियुक्तियां
जारी अधिसूचना के अनुसार, इस भर्ती अभियान में डिप्टी जनरल मैनेजर, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर और असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव मैनेजर सहित कई अन्य पद शामिल हैं। इसमें आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों के पास संबंधित विषय में स्नातक या आधिकारिक विज्ञापन में उल्लिखित योग्यता होना अनिवार्य है।
आयु सीमा और छूट के नियम
अभ्यर्थियों के लिए आयु की गणना 1 नवंबर 2026 को आधार मानकर की जाएगी। अलग-अलग पदों के हिसाब से अधिकतम उम्र 30, 32, 36, 47 और 52 साल निर्धारित की गई है। इसके अलावा आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम आयु में छूट दी जाएगी। इसमें एससी और एसटी वर्ग को 5 साल, ओबीसी को 3 साल और दिव्यांग अभ्यर्थियों को 10 साल की अतिरिक्त छूट मिलेगी।
चयन प्रक्रिया और आवेदन शुल्क
उम्मीदवारों के चयन के लिए दो चरण तय किए गए हैं। पहले 80 अंकों की लिखित परीक्षा होगी, जिसमें सफलता पाने के लिए कम से कम 50 प्रतिशत अंक लाना जरूरी है। लिखित परीक्षा में पास होने वाले अभ्यर्थियों को 20 अंकों के इंटरव्यू में शामिल होना होगा। दोनों चरणों के प्रदर्शन के आधार पर ही अंतिम चयन होगा।
फीस की बात करें तो सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के अभ्यर्थियों को 854 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं एससी और एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को पंजीकरण शुल्क से छूट दी गई है, लेकिन उन्हें 354 रुपये का प्रोसेसिंग चार्ज देना पड़ेगा। इच्छुक उम्मीदवार पोर्टल पर जाकर भर्ती से जुड़ी सभी शर्तें ध्यान से पढ़ने के बाद आवेदन कर सकते हैं।
स्रोत: prabhatkhabar.com
