भाजपा कार्यकर्ता की पिटाई के आरोप में तीन पुलिसकर्मी निलंबित, एसपी ने की कार्रवाई

देवरिया में भाजपा कार्यकर्ता की पिटाई का आरोप, तीन पुलिसकर्मी निलंबित

देवरिया में भाजपा कार्यकर्ता की पिटाई का आरोप, तीन पुलिसकर्मी निलंबित

देवरिया। थाने में भाजपा कार्यकर्ता के साथ मारपीट के आरोप में पुलिस अधीक्षक ने एक उपनिरीक्षक समेत तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। निलंबित पुलिसकर्मियों में उपनिरीक्षक संतोष यादव, सिपाही आशीष और चंद्रिका सरोज शामिल हैं। मामले में पीड़ित ने पुलिसकर्मियों पर कमरे में बंद कर बेल्ट, चप्पल और लात-घूंसों से पिटाई करने का आरोप लगाया था।

मामला पिपरा देवराज निवासी शिवम तिवारी से जुड़ा है। शिवम भाजपा के भटनी मंडल उपाध्यक्ष विशंभरनाथ तिवारी के भतीजे हैं। उन्होंने थानाध्यक्ष को तहरीर देकर संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की थी।

शिकायत के मुताबिक, 16 नवंबर की शाम सल्लहपुर चौराहे पर ट्रैक्टर को लेकर बाइक सवार तीन युवकों से शिवम का विवाद हो गया था। मौके पर पहुंचे दो पुलिसकर्मियों ने बाइक सवार युवकों को वहां से हटा दिया। आरोप है कि इसके बाद पुलिसकर्मियों ने शिवम को थाने ले जाकर लाठी से पीटने की धमकी दी।

शिवम के अनुसार, अगले दिन वह अपने पिता डॉ. त्रिलोकीनाथ तिवारी और चाचा विशंभरनाथ तिवारी के साथ थाने पहुंचे थे। प्रभारी निरीक्षक से बातचीत के बाद उन्हें बाहर जाकर पुलिसकर्मियों से बात करने के लिए कहा गया। इसी दौरान दो उपनिरीक्षक और दो सिपाही उन्हें एक कमरे में ले गए। आरोप है कि वहां बेल्ट, चप्पल और लात-घूंसों से उनकी पिटाई की गई।

घटना की जानकारी मिलने पर रामपुर कारखाना विधायक सुरेंद्र चौरसिया, भाजपा मंडल अध्यक्ष रोहित मिश्र समेत कई लोग थाने पहुंचे। विधायक ने पुलिस अधीक्षक से मामले में दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।

मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने उपनिरीक्षक संतोष यादव और सिपाही आशीष व चंद्रिका सरोज को निलंबित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक पंकज गुप्ता ने भी तीनों पुलिसकर्मियों के निलंबन की पुष्टि की है।

यह भी देखें  करवा चौथ 2026: मौसम बदला, कई राज्यों में बारिश का अनुमान

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!